संविधान का मूल महत्व सबको समान अधिकार देना-सुशील सिंह

Uncategorized
चंदौली, धीना। सैयदराजा विधानसभा के पसाई गांव में शनिवार को 
संविधान गौरव अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान मुख्य अतिथि विधायक सुशील सिंह ने बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत किया. साथ ही उनके जीवन चरित्र व भारतीय संविधान पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया.

उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को संविधान की एक प्रति अपने घर रखना है. यह संविधान गौरव अभियान 11 जनवरी से 25 जनवरी तक चलेगा. भारतीय जनता पार्टी संविधान का आदर व सम्मान करती है. संविधान के मूल्यो और उसकी गरिमा बनाए रखने के लिए इस अभियान को शुरू किया है. 
इसका उद्देश्य आने वाली पीढ़ी को संविधान के महत्व के बारे में जागरूक करना है. विपक्षी दल कभी भी बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर का सम्मान नहीं किया. बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर गरीबों व मजलूमों की आवाज को उठाने के लिए महत्वपूर्ण काम किए. भारतीय संविधान ने समाज के निचले स्तर पर रहने वाले आम नागरिक को मजबूत करने का काम किया है.
सबको समान अधिकार देना संविधान का मूल महत्व है. इस मौके पर पूर्व सांसद प्रतिनिधि रमेश राय, इंद्रजीत बिन्द मण्डल अध्यक्ष, संजय उपाध्याय, जयप्रकाश उपाध्याय, बंधु राम, निधी खरवार, ग्राम प्रधान, ज्योति राजभर, जयप्रकाश सिंह, दीपक श्रीवास्तव,पिंटू सिंह आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *