प्रवेश परीक्षा सत्र 2025-26 हेतु प्रवेश समिति की बैठक सम्पन्न

किसी भी दशा में परीक्षा की गोपनीयता भंग न होने पाए- जिलाधिकारी
चन्दौली, 11 मार्च, 2025। जिलाधिकारी श्री निखिल टी फुंडे की अध्यक्षता में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय (पूर्ववर्ती नाम- राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय) चन्दौली में प्रवेश परीक्षा सत्र 2025-26 हेतु प्रवेश समिति की बैठक सम्पन्न हुई.
बैठक में जिला समाज कल्याण अधिकारी द्वारा जनपद में संचालित दोनों विद्यालयों क्रमशः जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय हेतिमपुर चकिया एवं गोलाबाद, नौगढ़ में प्रवेश परीक्षा हेतु विस्तार पूर्वक जानकारी दी गयी. तत्क्रम में जिलाधिकारी ने प्रवेश परीक्षा को सकुशल एवं सुचिता पूर्वक सम्पन्न कराने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक निर्देशित करते हुए कहा ही किसी भी दशा में परीक्षा की गोपनीयता भंग न होने पाए, गोपनीयता को बनाए रखने हेतु जितने भी मानक बनाए गए है सबका कड़ाई से पालन किया जाय.
बैठक के दौरान प्राचार्य, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, सम्बन्धित विद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं अन्य उपस्थित रहे।



