प्रशिक्षण : मशरूम उत्पादन हेतु 10 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू ।

प्रशिक्षण सटीक संवाद
रिपोर्ट ! संजय कुमार दिनकर
सकलडीहा (चंदौली) : मिशन शक्ति 2.0 महिला सशक्तिकरण के तहत गुरूवार को महिलाओं को दस दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस दौरान विकास खण्ड सकलडीहा के सी एल एफ सेन्टर सकलडीहा पर मिशन शक्ति 2.0 के अन्तर्गत मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण दिया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ खण्ड विकास अधिकारी के.के. सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया ।

प्रशिक्षण में समूह की 35 महिलाओं को मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण करा कर उन्हे आत्मनिर्भर बनाया जाएगा । जिससे वह आर्थिक लाभ कमाकर अपना व अपने परिवार का पालन पोषण अच्छे तरह से कर सके । बीडीओ के.के. सिंह ने बताया कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने को लेकर सरकार का जोर है । जिसके तहत विभिन्न योजना के तहत उन्हें प्रशिक्षण शुरू किया गया है ।

इस मौके पर आरसेटी की डायरेक्टर स्मिता वर्मा, यूबीआई प्रबन्धक जय प्रकाश यादव, बीएमएम समर नाथ वर्मा, वरिष्ठ सहायक एजाज अहमद, प्रशिक्षक कपिल देव सिंह सहित काफी संख्या में समूह की महिलाएँ उपस्थित रहीं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *