प्रादेशिक विकास संगठन के अध्यक्ष बने के के सिंह तो सीमा बनी महामंत्री

9f5b79f0f7cb
गाजीपुर। जिले के प्रादेशिक विकास संगठन के नवीन कार्यकारिणी का गठन मगंलवार को संपन्न हुआ. जिसमे कृष्ण कुमार सिंह को  गाजीपुर जिलाध्यक्ष और सीमा कुमारी को महामंत्री निर्वाचित हुए. वहीं संगठन के अन्य पदाधिकारियों का चयन सर्व सम्मति से किया गया. तत्पश्चत संगठन के सदस्यों द्वारा निर्वाचित अध्यक्ष व महामंत्री का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया.

नवीन कार्यकारिणी का गठन वर्तमान अध्यक्ष अनुराग राय के द्वारा भदोही जनपद का उपायुक्त स्वतः रोजगार पद पर योगदान करने के फलस्वरूप हुआ.

जिसमे श्री राजेश यादव परियोजना निदेशक संरक्षक, श्री सुभाष चन्द्र सरोज जिला विकास अधिकारी संरक्षक, श्री देव नन्दन दुबे डीसी मनरेगा संरक्षक, श्री कृष्ण कुमार सिंह अध्यक्ष, श्री यशवन्त कुमार राव वरिष्ठ उपाध्यक्ष , श्रीमती सीमा कुमारी महामंत्री, श्री जमालुद्दीन कोषाध्यक्ष और श्री कौस्तुभमणि पाठक संगठन मंत्री सर्वसम्मति से चुने गए.
अपने संबोधन में अध्यक्ष के. के. सिंह द्वारा सुबास चन्द्र सरोज जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक राजेश यादव एवम सभी सदस्य साथियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया और सबके हितो के लिए आगे रहने की प्रतिबद्धता जताई गई . इसके बाद बैठक की कार्यवाही समाप्त कर दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शायद आपसे छूट गई खबरें