फेसुडा गांव के समीप दशकों से धसी पुलिया अप्रिय घटना को दे रही दावत-पिंटू पाल

dc60d801e33a

राहगीर से लेकर स्कूली बच्चे गिरकर हो रहे चोटिल, जनप्रतिनिधि सहित आला अधिकारियों का रहता है आवागमन

चंदौली, सटीक संवाद। जिले के विकास खंड सकलडीहा अंतर्गत दिघवट माइनर की नई बाजार वाया सैयदराजा मार्ग पर फेसुडा गांव के समीप एक दशक से धसी पुलिया किसी अप्रिय और बड़ी घटना को दे दावत दे रही है. इससे आए दिन राहगीर से लेकर स्कूली बच्चे गिरकर चोटिल हो रहे हैं, जबकि इस सड़क से जनप्रतिनिधि से लेकर आला अधिकारियों का आवागमन रहता है. बावजूद इस मार्ग का खस्ता हाल बना हुआ है. इसको लेकर भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के वाराणसी युवा मण्डल अध्यक्ष पिंटू पाल ने चेताया कि एक महीने के अंदर इस धसी पुलिया का निर्माण नहीं कराया गया तो वह बड़ा आन्दोलन करने को बाध्य होंगे.

बता दें कि शुक्रवार को भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन का एक प्रतिनिधि मण्डल वाराणसी युवा मंडल अध्यक्ष पिंटू पाल के नेतृत्व में सैयदराजा क्षेत्र के दौरे पर रहा. फेसुडा गांव के समीप एक दशक पुरानी धसी पुलिया को उसी ही हालात में देख काफी नाराजगी और विरोध जताई.

साथ ही पीडब्लूडी विभाग के अधिकारियों से मांग किया और चेताया कि एक महीने के अंदर यदि फेसुडा गांव के समीप धसी पुलिया का निर्माण नहीं किया गया तो वह एक बड़ा आन्दोलन करने को बाध्य हों जायेंगें. 
इस दौरान पाधिकारियो में जिलाध्यक्ष शेषनाथ यादव, युवा जिलाध्यक्ष विजयकांत पासवान, गुड्डू, कमलेश कुमार सिंह ऊर्फ टनमन सिंह सहित अन्य रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शायद आपसे छूट गई खबरें