बगैर मानक के नहीं चलेंगे कोचिंग सेंटर: अनुपम मिश्रा

पकड़े जाने पर होगी सख्त कार्रवाई
दिल्ली में ऑनलाइन कम्प्यूटर कोचिंग सेंटर पर हुई घटना को लेकर अलर्ट हुआ प्रशासन
चंदौली, दिल्ली में विगत दिनों ऑनलाइन कम्प्यूटर कोचिंग सेंटर पर हुई घटना को लेकर पूरे देश में हड़कंप मचा हुआ है। जिसको लेकर सकलडीहा उपजिलाधिकारी अनुपम मिश्रा सकलडीहा, चहनिया और धानापुर में बुधवार को दौरा पर रहे। इस दौरान उन्होंने संचालित ऑनलाइन कंप्यूटर कोचिंग सेंटरों का औचक निरीक्षण कर हाल जाना।एसडीएम के औचक निरीक्षण से कोचिंग संचालकों में खलबली मची हुई है।
ज्ञात हो कि विगत दिनों दिल्ली के बेसमेंट में संचालित ऑनलाइन कोचिंग सेंटर में बरसात के दिनों में दो युवकों की मौत हो गई थी। जिसके बाद से पूरे देश में अभियान चलाकर बगैर मानक के चल रहे कोचिंग सेंटर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इसी क्रम में ऑनलाइन संचालित कोचिंग सेंटरों की जांच पड़ताल को लेकर एसडीएम अनुपम मिश्रा के नेतृत्व में सकलडीहा ,चहनिया और धानापुर में ऑनलाइन कंप्यूटर कोचिंग सेंटरों का जांच पड़ताल किया गया।
निरीक्षण के दौरान कोचिंग कर रहे छात्र गर्मी से परेशान रहे। आक्सीजन की पर्याप्त व्यवस्था नही होने पर नाराजगी जताया। साथ ही कोचिंग संचालकों को बगैर मानक के अनुरूप कोचिंग संचालन पर सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया।
इस बाबत एसडीएम अनुपम मिश्रा ने बताया कि कोई भी कोचिंग सेंटरों बगैर मानक के अनुरूप चलाये जाने पर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी। छात्र छात्रओं की सुरक्षा और सुविधा में लापरवाही क्षम्य नहीं होगा। इस मौके पर तहसीलदार अजीत कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

