कृत्रिम अंगों के वितरण के लिए किया गया चिन्हित
चंदौली, सकलडीहा विकास खंड परिसर में जिला विकलांग विभाग की ओर से गुरुवार को दिव्यांग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 53 लोगों ने आवेदन किया। 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग को कृतिम अंग वितरित किया जाएगा।इस दौरान रजिस्ट्रेशन कराने काफी संख्या में दिव्यांग पहुचे हुए थे।
जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की ओर से आयोजित कैम्प शिविर में दिव्यांगजनों के किस सहायक उपकरण की जरूरत है। इसके लिये चिन्हित करते हुए रजिस्ट्रेशन किया गया। बीडीओ केके सिंह ने बताया कि इस कैम्प में ट्राई साइकिल,व्हील चेयर,कान की मशीन,वैशाखी,वाइप्स स्टीक से लाभान्वित किया जाएगा। जिसकी सूचना मोबाइल पर दी जायेगी।
इस मौके पर बीडीओ केके सिंह, एडीओ पंचायत बजरंगी पाण्डेय,हवलदार यादव,आशीष गुप्ता,चंद्रशेखर मौर्या,देवेंद्र मौजूद रहे।