बनत रहल त बनत रहे अब ना बनी, हम रही अपने घरे तू रहा अपने घरे: ओमप्रकाश राजभर

2ab46f629a1b

उनके सिवा आरक्षण पर बोलने की क्षमता किसी में भी नहीं, सत्ता में आने पर पूर्वांचल का बनेगा पीएम 

चंदौली के पिपरी गांव में 8 मार्च 2026 को आयोजित सामाजिक समरसता महारैली में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने सुभासपा की जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान आरक्षण व्यवस्था पर निशाना साधा, कहा कि 32 साल से केवल 12 जातियां ही इसका लाभ उठा रही हैं, जबकि बाकी पिछड़ी जातियां गायब हैं।

उन्होंने दावा किया कि PM-CM के सामने इस मुद्दे पर बोलने की हिम्मत सिर्फ उनके पास है, क्योंकि वे “लोडर मालिक” (सत्ता के आका) की मर्जी से नहीं बोलते हैं। कहा 2027 में 27 प्रतिशत OBC आरक्षण के आधार पर जातिवार जनगणना होगी। सत्ता में आने पर  को बोरा पहनने वाले होमगार्डों को “वर्दी-जूता दिलाकर रहेंगे” और पूर्वांचल का पहला PM बनाएंगे।

समय पर होंगे पंचायत चुनाव 
पंचायत चुनाव को लेकर कहा कि 
सारी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं और समय पर अप्रैल में पंचायत चुनाव होगा। “यह बयान UP चुनाव 2027 की तैयारी और सामाजिक एकता पर केंद्रित था।
नारे से समाज किया एकजूट 
“जय सुहेलदेव” नारे से सभी समाजों को एकजुट किया है। ने बताया कि वे 6 विभागों के मंत्री हैं और 15 लाख परिवारों को पेंशन, आवास, नौकरी देंगे। अंत में भोजपुरी में व्यंग्य किया: “बनत रहल त बनत रहे, अब ना बनी। हम रही अपने घरे, तू रहा अपने घरे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शायद आपसे छूट गई खबरें