बसपा ने एक बार फिर घनश्याम प्रधान पर विश्वास जताया

जिलाध्यक्ष की सौंपी कमान, राजन खां को बनाया जिला उपाध्यक्ष
चंदौली,19 मार्च 2025, सटीक संवाद। बहुजन समाज पार्टी के उच्च निर्देशानुसार बुधवार को एक बार फिर घनश्याम प्रधान पर विश्वास जताते हुए जिलाध्यक्ष चंदौली की कमान सौंपी गई है. वहीं राजन खां को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है. साथ ही जिला कमेटी के पदाधिकारियों की भी सूची जारी की गई है. वहीं मनोनीत नए पदाधिकारियों ने मिली जिम्मेवारी को निष्ठा एवं ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करने एवं अपनी कर्मठता, कार्यकुशलता और अटूट समर्पण से पार्टी संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया है.
जिसमें घनश्याम प्रधान को जिलाध्यक्ष, राजन खां को जिला उपाध्यक्ष, होरी लाल पाल को जिला महासचिव, राजेश मास्टर को जिला सचिव, मनोज उपाध्याय को जिला कोषाध्यक्ष, फुलचंद प्रसाद व मुरलीधर को जिला कार्यकारिणी सदस्य, रमेश धक्काड़ी को जिला वी0भी0एफ0 संयोजक, पंकज कुमार को जिला बामसेफ संयोजक मनोनीत किया गया है.
यह जानकारी मुख्य मंडल जोन इंचार्ज वाराणसी मण्डल डॉ. विनोद कुमार ने दी और कहा कि बसपा ने जनपद चंदौली के जिला कमेटी की सूची जारी कर दी है.
मुख्य मण्डल जोन इंचार्ज वाराणसी मण्डल रामचन्द्र गौतम ने सभी को बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि चंदौली की जिला कमेटी के सभी पदाधिकारीगण अपनी कर्मठता, कार्यकुशलता और अटूट समर्पण से पार्टी संगठन को और अधिक सशक्त बनाएंगे



