भाजपा नेता के घर पहुंचकर कैबिनेट मंत्री ने जताया संवेदना

122c9bb7b10a
कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर के वाराणसी आवास से बाइक से घर लौटते समय भाजपा नेता की हो गयी थी मौत

चंदौली, सकलडीहा, भाजपा किसान मोर्चा चंदौली के जिला उपाध्यक्ष व खड़ेहरा गांव के प्रधान 52 वर्षीय दीनबंधु राजभर की रविवार को कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर के आवास से बाइक से वापस घर लौटते समय चांदमारी के समीप सड़क हादसे में मौत हो गयी। घटना की जानकारी होने पर सोमवार की देर रात मंत्री अनिल राजभर प्रधान के घर पहुंचकर परिजनों को ढ़ाढस दिया. साथ ही हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया.


फोटो: कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर प्रधान स्व.दीनबंधु राजभर के घर पहुंचकर शोक संवेदना जताते हुए

सकलडीहा केातवाली के खड़ेहरा गांव निवासी स्व.दीनबंधु राजभर खड़ेहरा गांव के प्रधान के साथ भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष व भाजपा के बूथ अध्यक्ष थे. बीते दिनों मझवा उपचुनाव में मिली जीत की खुशी मनाने के लिये दीनबंधु राजभर कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर के आवास पर पहुंचे थे. रविवार को सुबह घर लौटते समय वाराणसी चांदमारी के समीप अचाकन बाइक असंतुलित होने पर गिर जाने से अचेत हो गये.

 ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे मंत्री के परिवार के लोगों ने आनन-फानन में शिवपुर हास्पीटल ले गये. जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया. 

मंत्री अनिल राजभर सोमवार की देर शाम घर पहुंचकर पुत्र सचिन,मनीष उर्फ सन्नी, सुशील पत्नी सुमित्रा देवी सहित परिवार के लोगों ढाढ़स देते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया. कहा कि परिवार पर कभी भी कोई आंच आने नही देंगे.

 इस मौके पर संजय सिंह,रवि श्रीवास्तव,पूर्व प्रधान बाबूलाल,रतेन्द्र राजभर,बबलू, अरविंद राजभर,रिंकू राजभर,प्रितेश राजभर, धीरज,डा. मनोज सहित अन्य रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *