खाद की किल्लत से मरमराए किसान

Uncategorized
साधन सहकारी समिति पर खाद नदारद, एसडीएम ने जॉच का दिया आश्वासन 
चंदौली, सकलडीहा,क्षेत्र के तेंदूई (ताजपुर) सहकारी समिति खाद के अभाव में बंद पड़ी हुई है. डीएपी खाद की भारी किल्लत है. किसान निजी दुकानों से ऊंचे दामों पर खरीदने में मरमराएं हुए हैं. गेहूं की बुवाई के ऐन वक्त पर खाद का न मिलना किसानों के सामने दुखों का पहाड़ टूटने के समान साबित हो रहा है. जिसको लेकर जनप्रतिनिधि भी अनदेखी कर रहे हैं. वहीं इस समस्या का संज्ञान लेते हुए एसडीएम अनुपम मिश्रा ने तत्काल जॉच का आश्वासन दिया है.

फ़ोटो-बंद पड़ी साधन सहकारी समिति

गौरतलब है कि इस समय गेंहू के बुआई का सीजन चल रहा है। किसान धान की हार्वेस्टर से कटाई कराकर तत्काल बुआई करेंगे। इसके लिए बीज के साथ डीएपी की सख्त आवश्यकता होती है. 
अगर जल्द यह बुआई नही होगी तो खेत कठोर (उखड़) जाएगा. किसान बीएल सिंह, घनश्याम सिंह, पनारू सिंह, मिंटू सिंह ने आरोप लगाया कि साधन सहकारी समितियों के सचिवों की मनमानी से किसान परेशान है. वहीं इस समस्या को जनप्रतिनिधि भी अनदेखी कर रहे हैं.
धरहरा साधन सहकारी समिति से सम्बंधित गांवो में डीएपी वितरित ही नही हुई. यहा के सचिव अपने चहेते किसानों से साठगांठ कर उनको निर्धारित रेट से ऊपर देते है. वही निजी दुकानदार भी डीएपी स्टॉक कर ऊंचे दामों में वितरित कर रहे है. 
किसानों ने मुनाफाखोरी पर रोक लगाने की मांग किया. साथ ही खाद की समस्या दूर नहीं होने पर आन्दोलन की चेतावनी दिया है. इस सम्बंध में एसडीएम अनुपम मिश्रा ने बताया कि जल्द ही अभियान चलाकर जांच किया जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *