भू-माफियाओं के आगे बौना बना राजस्व विभाग

भूमाफिया से सरकारी जमीन खाली कराने का प्रशासन का दावा पूरी तरह से फेल

चंदौली l धानापुर मे सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जेदारों के आगे राजस्व विभाग बौना साबित हो रहा है। ग्रामीण इलाकों में सरकारी जमीन अपने नाम कर मोटी कमाई कर रहे हैं।
ग्राम प्रधान रामजी कुशवाहा के मुताबिक 600 बीघे अवैध कब्जेदारों ने सरकारी जमीन पर कब्जा कर रखा है। इसमें कु़छ भूमाफिया भी सक्रिय हैं।


अवैध कब्जेदारों और भूमाफिया से सरकारी जमीन खाली कराने का प्रशासन का दावा पूरी तरह फेल हो गया है। योगी सरकार की ओर से अवैध कब्जेदारों से जमीन खाली कराने के लिए चलाया गया एंटी भूमाफिया अभियान विफल साबित हों रहा है जिले में जनवरी 2021 से अभी तक धानापुर क़स्बा में सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे के सैकड़ो मामले अधिकारियों के सामने आए हैं l 

ग्रामीणों ने बताया है कि धानापुर में 600 बीघा सरकारी जमीन पर लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा है। इसमें पोखरी,तालाब, खलिहान, नवीन परती इत्यादि ग्राम समाज की जमीन है। सूत्र बताते हैं अवैध कब्जेदार ऐसे हैं, जो प्रभावशाली होने के कारण ग्राम सभा के लगभग सैकड़ो बीघे जमीन पर अवैध कब्जा हटवाने में राजस्व विभाग फेल हो गया है।

हालांकि, राजस्व विभाग ने कई अवैध कब्जेदारों के खिलाफ राजस्व संहिता की विभिन्न धाराओं में कार्रवाई के अलावा अवैध कब्जेदारों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया गया है।
सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ तहसीलों में एसडीएम स्तर पर अभियान चलाया जाता है।

अभियान के तहत अब तक सैकड़ो अवैध कब्जेदारों से जमीन को मुक्त कराया जा चुका है। अधिकांश मामले कोर्ट में लंबित होने के कारण अधिकारी कुछ नहीं कर पा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शायद आपसे छूट गई खबरें