मंदिरों में सभ्य कपड़े पहनकर आएँ महिलाएँ, जागरूक ।

सटीक संवाद संस्कृति

रिपोर्ट ! संदीप कुमार

पीडीडीयू नगर (चन्दौली) : अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन संस्था ने मंदिरों में महिलाओं और युवतियों को मिनी स्कर्ट, जींस पहन कर आने पर आपत्ति जताई है । उन्होंने मंदिरों में पहुँच कर रविवार को जागरूकता अभियान चलाया । 

अभियान के दौरान महिलाओं और युवतियों को भारतीय परंपरा के अनुसार सभ्य कपड़े पहनने का आह्वान किया । कहा कि सभी मंदिरों में इस तरह के अभियान चलाए जाएँगे ।

इस मौके पर साधना अग्रवाल ने कहा कि वर्तमान में देव मंदिरों और तीर्थ में पश्चिमी सभ्यता से प्रभावित कपड़े पहन कर पहुँचने और बेतुके रील्स बनाने का चलन हो गया है । इससे मंदिर पर दर्शन पूजन करने आए लोगों का ध्यान भटकता है । इसको देखते हुए मारवाड़ी महिला सम्मेलन ने लोगों को जागरूक करने की ठानी है ।

इसी क्रम में सम्मेलन से जुड़ी महिलाओं ने रविवार की शाम रविनगर स्थित काली मंदिर पर पहुँच कर असभ्य कपड़े पहन कर मंदिर में न आने से संबंधित विनम्र निवेदन चस्पा किये । वहीं, यहाँ आने वाले दर्शनार्थियों को इसके प्रति जागरूक किया । इस दौरान कविता बंसल, लता बंसल, सुनीता गर्ग, अंशु अग्रवाल, कृष्ण अग्रवाल, शशि अग्रवाल, राधा अग्रवाल, सुनीता भरूका, राखी जैन, अलका तुलस्यान व रंजन आदि मौजूद रहीं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *