प्रशिक्षण स्थल परिसर का किया जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण 

प्रशिक्षण हेतु कुल 941 कार्मिक उपस्थित तथा 9 कार्मिक अनुपस्थित पाये गये

चंदौली। लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 को सकुशल संपन्न कराने हेतु जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी निखिल टी. फुंडे द्वारा मतदान कार्मिकों के प्रथम प्रशिक्षण के प्रथम दिन शुक्रवार को बाबा कीनाराम राजकीय मेडिकल कॉलेज नौबतपुर में कुल 1941 मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया। वहीं चल रहे प्रशिक्षण सत्र का स्थलीय निरीक्षण करते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए



जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जितने भी मतदान कार्मिक थे उनकी ड्यूटी लगाकर सबको ऑर्डर दे दिया गया है।इस बार ट्रेनिंग बाबा कीनाराम राजकीय मेडिकल कॉलेज में कराई जा रही है।प्रत्येक पाली में 975 लोगों को प्रशिक्षण दिया जाना है।प्रशिक्षण की सभी तैयारियां पूर्ण है कुछ लोग देर से आए उनका भी प्रशिक्षण कराया जाएगा और जो लोग अनुपस्थित हैं उनको एक मौका दिया जाएगा।वे सभी कल दिनांक 4 में 2024 को उपस्थित होकर प्रशिक्षण प्राप्त कर लें यदि आगे भी लोग अनुपस्थित पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।

मुख्य विकास अधिकारी/ प्रभारी अधिकारी कार्मिक एस. एन. श्रीवास्तव ने प्रथम पाली में अनुपस्थित राम सिंह(राजकीय आयुष विभाग,भरपुरवा),राजेश कुमार (बड़ौदा यूपी बैंक हिंगुतरगढ़),हरिहर पात्र(बड़ौदा यूपी बैंक नौबतपुर), एवं द्वितीय पाली में जितेंद्र कुमार (जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग), कमलेश राम(शिक्षा विभाग), अमरेश कुमार(पशुपालन विभाग), अरशद जावेद(मदरसा चकिया), अंकुर प्रताप सिंह(भूमि संरक्षण विभाग),ओंकार नाथ शुक्ला(वन विभाग)उक्त सभी कार्मिकों के अनुपस्थित रहने पर सभी को चेतावनी देते हुए कहा गया है कि अगर अनुपस्थित कर्मचारी कल दिनांक 04.05.2024 को उपस्थित होकर प्रशिक्षण प्राप्त नहीं करते हैं तो अनुपस्थित कर्मचारियों के विरुद्ध निर्वाचन आयोग की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्यवाही की जाएगी।

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी,अपर जिलाधिकारी वित्त/राजस्व एवं अपर जिलाधिकारी न्यायिक मौजूद रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *