रिपोर्ट! नवीन राय धीना
धीना (चन्दौली) स्थानीय पुलिस द्वारा स्थानीय स्टेशन रोड स्थित तिराहे के पास एक नीम के बृक्ष के नीचे खड़ा युवक प्रिंस शर्मा पुत्र राम लाल शर्मा निवासी ग्राम अमडा थाना कंदवा को सड़क से आती जाती लड़कियों के साथ अभद्र शब्दों का प्रयोग करने पर गुरुवार को दोपहर 12:00 के करीब गिरफ्तार कर संबन्धित धारा मे मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी है l

 प्रभारी निरीक्षक धीना रमेश यादव ने बताया कि उक्त अभियुक्त स्थानीय स्टेशन स्थित एक बृक्ष के नीचे खड़ा होकर सड़क से आती जाती लड़कियो के साथ अभद्र शब्दों का प्रयोग करता था l भ्रमण के दौरान स्थानीय पुलिस की नजर उस युवक पर गयी तो पुलिस ने उसे इस कृत्य क़ो देख कर गिरफ्तार कर थाने लें आयी l
तत्पश्चात युवक द्वारा कारित अपराध के अंतर्गत मुकदमा अ. सं.116/2023 आईपीसी की धारा 294 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई की गयी l गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मे उ0नि0 शिव शंकर सिंह व उ0नि0 राजेश कुमार राय शामिल रहे

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *