चंदौली में मिठाइयों की ट्रे पर ‘यूज बाई डेट’ जरूरी, 15 अक्टूबर से जांच; लापरवाही पर होगी कार्रवाई

चंदौली। जिले में 15 अक्टूबर 2026 से खुली मिठाइयों की बिक्री और भंडारण को लेकर नया नियम लागू होगा। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के निर्देश पर मिठाई की दुकानों में ट्रे पर रखी खुली मिठाइयों के साथ ‘यूज बाई डेट’ यानी प्रयोग की अंतिम तिथि प्रदर्शित करना अनिवार्य होगा। नियम के पालन की जांच […]

पूरी खबर पढ़ें

चंदौली निर्माणाधीन पुलिस लाइन में 25 वर्षीय मजदूर की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

चंदौली। सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के भोजापुर गांव के समीप निर्माणाधीन पुलिस लाइन में गुरुवार की भोर 25 वर्षीय मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। अचानक तबीयत बिगड़ने पर साथी मजदूर उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची सकलडीहा कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में […]

पूरी खबर पढ़ें

चंदौली में मेगा विधिक सहायता शिविर की तैयारी तेज, 1 नवंबर को होगा वृहद आयोजन

चंदौली। जिले में आगामी 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाले मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर की तैयारियां तेज हो गई हैं। सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष में पूर्णकालिक सचिव श्रीमती निकिता गौड़ की अध्यक्षता में बैठक आयोजित कर शिविर की रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में विभिन्न विभागों को अपने-अपने क्षेत्र में […]

पूरी खबर पढ़ें

चंदौली में संस्कृति हॉस्पिटल के पास चोरी हुई बाइक बरामद, बिहार का युवक गिरफ्तार

चंदौली। मुगलसराय थाना क्षेत्र के रविनगर स्थित संस्कृति हॉस्पिटल के पास से 11 सितंबर को चोरी हुई लाल रंग की सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में बिहार के बेगूसराय जिले के रहने वाले 26 वर्षीय अभिषेक कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार […]

पूरी खबर पढ़ें

चंदौली में किसान दिवस पर माइनर की सफाई से बिजली-पेयजल तक उठे मुद्दे, निस्तारण में हीलाहवाली पर डीएम भड़के, एई को फटकार

चंदौली। कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन किया गया। बैठक में किसानों ने कटशीला से जमुनीपुर माइनर की सफाई, बिजली आपूर्ति और लो-वोल्टेज, पेयजल, शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में जलनिकासी के लिए ड्रेनों की सफाई तथा पुरानी नहरों के रेनोवेशन समेत कई समस्याएं उठाईं। शिकायतों […]

पूरी खबर पढ़ें

डीडीयू जंक्शन पर मानसून की चुनौती से निपटने की तैयारी, 295 मिमी बारिश के बाद भी जलनिकासी सुचारु

चंदौली। पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल में मानसून से पहले की गई तैयारियों और लगातार निगरानी का असर बारिश के दौरान देखने को मिला। 20 अगस्त 2026 से अब तक क्षेत्र में करीब 295 मिलीमीटर बारिश होने के बावजूद डीडीयू जंक्शन और उससे जुड़ी रेलवे कॉलोनियों में जलनिकासी व्यवस्था सुचारु बनी रही। पिछले करीब आठ […]

पूरी खबर पढ़ें

चंदौली में लोन के नाम पर साइबर ठगी का इनामी आरोपी लखनऊ से गिरफ्तार, 1.42 करोड़ रुपये की रकम हुई थी होल्ड

चंदौली। लोन दिलाने के नाम पर लोगों से कथित साइबर ठगी करने वाले गिरोह से जुड़े 25 हजार रुपये के इनामी वांछित आरोपी को चंदौली पुलिस की साइबर सेल और सर्विलांस टीम ने लखनऊ से गिरफ्तार किया है। आरोपी आशीष गैलवार को 15 सितंबर की रात 9:11 बजे कमिश्नरेट लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र से […]

पूरी खबर पढ़ें

चंदौली एसपी से मिला सकलडीहा व्यापार मंडल, थाना प्रभारी पर गंभीर आरोप; निष्पक्ष जांच और हटाने की मांग

चंदौली। सकलडीहा व्यापार मंडल ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल से मुलाकात कर सकलडीहा थाना प्रभारी भूपेंद्र कुमार निषाद की कार्यप्रणाली को लेकर शिकायती पत्र सौंपा। व्यापार मंडल ने बाजार में कथित अवैध शराब और गांजा बिक्री, अवैध धन उगाही तथा व्यापारियों से जुड़े विवादों में पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। संगठन […]

पूरी खबर पढ़ें

रेल की तरह हिंदी भी जोड़ती है दिल और संस्कृतियां, डीडीयू मंडल में राजभाषा सप्ताह शुरू

डीडीयू नगर, 14 सितंबर 2026। पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल में हिंदी दिवस के अवसर पर सोमवार को राजभाषा सप्ताह का शुभारंभ हुआ। मंडल कार्यालय के सभागार में मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक मंडल रेल प्रबंधक श्री उदय सिंह मीना की अध्यक्षता में हुई। बैठक में कार्यालयीन कार्यों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा […]

पूरी खबर पढ़ें

पूर्व मध्य रेल के 97 स्टेशन होंगे आधुनिक, महाप्रबंधक ने अमृत भारत योजना के काम में तेजी के दिए निर्देश

हाजीपुर, 14 सितंबर 2026। पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक डिम्पी गर्ग ने सोमवार को हाजीपुर मुख्यालय में विभागाध्यक्षों के साथ उच्चस्तरीय बैठक कर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे स्टेशन पुनर्विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में विभिन्न स्टेशनों पर चल रहे निर्माण कार्यों की स्थिति की जानकारी लेते हुए उन्होंने […]

पूरी खबर पढ़ें