महिलाओं को देखकर अश्लील गाने बजाने वालों पर पुलिस हुई सख्त ।

अपराध सटीक संवाद

रिपोर्ट ! नवीन राय

धीना (चंदौली) : क्षेत्र के कमालपुर कस्बा के अमित यादव पुत्र मुन्ना यादव उम्र 25 व अजय तिवारी पुत्र सुशील तिवारी निवासीगण कमालपुर थाना धीना, जनपद चंदौली को लड़कियों को देखकर मोबाइल द्वारा तेज आवाज में अश्लील गाने बजाने के आरोप मे स्थानीय पुलिस हिरासत मे लिया गया । वहीं उनके अभिभावकों को बुलाकर उनके समक्ष कड़ी चेतावनी देते हुए निजी मुचलके पर रिहा किया गया ।

प्रभारी निरीक्षक (धीना) रमेश यादव ने बताया कि जिले में मिशन शक्ति अभियान के तहत स्कूलों,कालेजों और भीड़भाड़ वाले बाजारों में महिलाओं और लड़कियों के साथ छेड़खानी करने वाले लोगों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है 
इसी क्रम में पुलिस टीम और एंटी रोमियों टीम के साथ क्षेत्र में भ्रमण किया जा रहा था, इसी दौरान सूचना मिली कि दो मंचले लड़के बाजार में आने वाली लड़कियों को देखकर मोबाइल पर तेज आवाज में गाने बजाने लग रहे हैं। जिससे आने-जाने वाली लड़कियाँ और महिलाएं असहज महसूस कर रही हैं।
इस सूचना पर तत्काल पुलिस टीम ने दोनों मनचलों को गिरफ्तार कर लिया और उनके अभिभावकों को बुलाकर उनके समक्ष कड़ी चेतावनी देते हुए निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *