एक्सईएन के आश्वासन पर धरना समाप्त, मुआवजा मिलने तक कार्य रहेगा अवरुद्ध
चंदौली, सकलडीहा। चंदौली सकलडीहा वाया चहनियाँ सैदपुर मार्ग चौड़ीकरण का कार्य इन दिनों चल रहा है. जिसमें सकलडीहा कस्बा में सड़क चौड़ीकरकण व नाला निर्माण के लिये बगैर मुआवजा दिए जेसीबी लगाकर मनमाने ढ़ग से दुकान तोड़े जाने पर व्यापारियों का दूसरे दिन सोमवार को भी विरोध प्रदर्शन जारी रहा. कार्य अवरुद्ध होने पर एक्सईएन राजेश कुमार कार्यदाई संस्था के साथ व्यापारियों संग बैठक कर उनकी मांगे पूरी करने की बात कही. तत्पश्चात् व्यापारियों का धरना समाप्त हुआ.
व्यापार मंडल अध्यक्ष के के सोनी व दिलीप गुप्ता ने बताया कि पीडब्ल्यूडी विभाग की ओरे से बीते तीन चार माह पूर्व मुआवजा दिलाने के लिये ग्राम पंचायत स्तर पर आवेदन लिया गया था. मुआवजा तो दूर मानक से अधिक दुकानें तोड़ी जा रही है. जब तक सड़क की सीमा का निर्धारण नहीं होता है और उनको उसका उचित मुआवजा नहीं मिल जाता है तब तक कार्य नही होने दिया जायेगा.
एक्सईएन पीडब्लूडी राजेश कुमार ने मौके पर मौजूद इंजीनियर और कार्यदायी संस्था से कहा कि जब तक मुआवजे की कार्यवाही पूर्ण नहीं हो जाती है और व्यापारी संतुष्ट नहीं हो जाते हैं तब तक कार्य अवरुद्ध रहेगा. वहीं एक्सईएन के आश्वासन पर व्यापारियों का धरना समाप्त हुआ.
इस दौरान विरोध जताने वालों में व्यापार मंडल अध्यक्ष कृष्णा सोनी व दिलीप गुप्ता, आनंद पांडेय, राकेश गुप्ता, सूरज, मंटू मिश्रा, रोशन अली, रमाकांत चौरसिया, प्रभु हलवाई, चिंटू गुप्ता, हिमांशु वर्मा, बरकत अली, इमरान अली, जलु मियां, टेनी सोनकर, धर्मदेव, नागेंद्र गुप्ता, चिंटू गुप्ता, प्यारेलाल, रामविलास, सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।