लोकतंत्र सशक्त तभी संभव है जब महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित हो- प्राचार्य

1ea5d72caca6

महिलाओं की भागीदारी पर भाषण प्रतियोगिता, 20 छात्राएं की प्रस्तुति, तीन सम्मानित 

चंदौली, जिले के सकलडीहा पीजी कॉलेज, में मिशन शक्ति-5 के अंतर्गत “महिलाओं की भागीदारी से सशक्त लोकतंत्र” विषय पर गुरुवार को एक भाषण प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया.

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. प्रदीप कुमार पांडेय ने की. उन्होंने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि लोकतंत्र की सच्ची शक्ति तभी संभव है जब महिलाओं की भागीदारी हर स्तर पर सुनिश्चित हो. लोकतंत्र तभी मजबूत होता है जब समाज की आधी आबादी निर्णय प्रक्रिया में समान रूप से शामिल होती है.
कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम संयोजक प्रोफेसर दयाशंकर सिंह यादव ने किया. उन्होंने कहा कि महिलाओं की शिक्षा, आत्मनिर्भरता और राजनीतिक सहभागिता से ही सशक्त भारत का निर्माण संभव है.
इस अवसर पर प्रोफेसर शमीम राईन, अजय कुमार यादव, डॉक्टर जितेंद यादव तथा डॉक्टर महेंद्र प्रताप सिंह, डॉ सीता मिश्रा ,डॉ वंदना ने भी अपने विचार व्यक्त किए. सभी वक्ताओं ने कहा कि महिलाओं की सक्रिय भागीदारी लोकतंत्र में समानता, न्याय और सामाजिक समरसता का मार्ग प्रशस्त करती है.
भाषण प्रतियोगिता में लगभग 20 छात्र छात्राओं ने अपने विचार प्रभावशाली रूप में प्रस्तुत किए. निर्णायक मंडल के निर्णय अनुसार प्रथम स्थान प्रीति कुमारी ,द्वितीय स्थान आस्था कुमारी
तृतीय स्थान शरद कुमार जायसवाल
ने प्राप्त किया. सभी विजेताओं को प्रोत्साहन स्वरूप सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *