विकसित भारत बनाने का ग्रामीणों नें लिया संकल्प

3483737a614c

चंदौली,

सकलडीहा l विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान सरकार की योजनाओं की संतृप्ति प्राप्त करने के लिये विस्तारित गतिविधियों के माध्यम से जागरूकता बढ़ाने,कमज़ोर लोगों तक पहुँच प्रदान करने,व्यक्तिगत आख्यानों और अनुभवों को साझा करने,संभावित लाभार्थियों का नामांकन करने के क्रम में 11 जनवरी 2024 गुरुवार को ग्राम पंचायत धूसखास और बसनी मे ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया l वहीं उपस्थित ग्रामीणों नें विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया l
कार्यक्रम में नोडल अधिकारी हवलदार यादव नें बताया कि लाभ प्राप्तकर्ताओं के साथ प्रत्यक्ष जुड़ाव करके व्यक्तिगत अनुभवों और आख्यानों को साझा किया जा रहा है l विभिन्न योजनाओं के स्टाल एवम वीडियो वैन के माध्यम से अनवरत 18जनवरी तक अभियान चलाकर गांव गांव लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रहीं ,जो पात्र है और अभी तक लाभ नहीं पाया है l उन्हें नामांकन कर योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है l
कार्यक्रम में मुख्य रूप से एडीओ क़ृषि श्याम सुन्दर वर्मा, ए डी ओ समाज कल्याण आशीष गुप्ता,विधानसभा विस्तारक नीतीश कुमार, आपूर्ति निरीक्षक अमित कुमार द्विवेदी,सचिव जितेन्द्र यादव, सचिव अरविन्द गौतम,प्रधान धुस खास लालदेव यादव, मुलायम यादव प्रधान बसनी सहित काफ़ी संख्या मे ग्रामवासी उपस्थित थे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *