शरारती तत्वों ने बेजुबानों का छीना निवाला

Uncategorized

5 बीघे के पुआल को किया आग के हवाले, दमकल के प्रयास के बाद भी जलकर खाक 

चंदौली। जिले के कोतवाली सकलडीहा अंतर्गत महेशी गांव के सचाऊ यादव का बेजुबानों के लिए रखे गए निवाले(पुआल) को शनिवार की देर रात शरारती तत्वों ने आग के हवाले लगा दिया. भुक्तभोगी परिवार और दमकल के प्रयास के बावजूद भी बेकाबू आग की लपटें जलाकर खाक कर दी. भुक्तभोगी ने शिकायत कर कार्यवाही की मांग किया है.

बता दें कि महेशी गांव में नहर पर बसे सचाऊ यादव ने मेहनत कर पशुओं के चारा के लिए पांच बीघे का पुआल जुटा रखा था.जिसमे शरारती तत्वों ने देर रात आग लगा दिया. पुआल जब धूं धूं कर जलने लगा तब भुक्तभोगी का लड़का जागा और भीतर से दरवाजा खोला तो दरवाजा बाहर से भी बंद किए जाने से नहीं खुला. 

तब उसने दीवार फांदकर बाहर निकला तो आग के उजाले में एक व्यक्ति भागते हुए दिखा जिसकी शिनाख्त कर लिया. सूचना पर पहुंची डायल 112 की पुलिस और दमकल गाड़ी के प्रयास के बावजूद भी सारा पुआल जलकर खाक हो गया.
भुक्तभोगी ने बताया कि पूर्व में उसके दुकान का ताला तोड़कर रखे गए साइकिल पार्ट्स को भरी नहर में फेंक दिया गया था, तिलहन की खड़ी फसल को काटकर नष्ट कर दिया गया था, घर के आस पास बोई गई सब्जियों का काट कर नष्ट कर दिया गया है. 
आज पशुओं के चारे के लिए रखा गया पांच बीघे का पुआल जला दिया गया है. ऐसी स्थिति में मेरा पूरा परिवार दहशत और सदमे में हैं. हमने स्थानीय थाने पर लिखित तहरीर देकर कार्यवाही की मांग किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *