श्रीमद भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ की निकाली गयी शोभा कलश यात्रा

9429921546df
कथा वाचक श्यामसुन्दर पारासर जी श्रीमदभागवत कथा का कराएंगे रसपान

02 नवम्बर से 08 नवम्बर तक होगा श्रीमदभागवत कथा का वर्णन
रिपोर्ट! संजय कुमार दिनकर
धानापुर(चन्दौली) क्षेत्र के डेढ़वालिया गांव से गुरुवार की प्रातः 8:30 बजे श्रीमद भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ की पाण्डेय परिवार की ओर से निकाली गयी शोभा कलश यात्रा l कलश यात्रा कथा स्थान डेढ़वलिया से प्रारम्भ होकर धानापुर गंगा नदी मे स्नान दर्शन के बाद आवाजापुर नहर तक भ्रमण कर डेढ़वलिया मे आकर समाप्त हुई l

आयोजक हरिद्वार पाण्डेय व सहयोगी पूर्व प्रधान गोपाल पाण्डेय और प्रधान धनञ्जय पाण्डेय ने बताया कि ग्राम डेढ़वलिया मे श्रीमद भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का पाण्डेय परिवार की तरफ से आयोजन किया गया है l यज्ञ की शुरुआत सर्वप्रथम शोभा कलश यात्रा से प्रारम्भ की गयी है l जिसमे समस्त ग्रामवासियों सहित हजारों भक्तगणों ने शोभा कलश यात्रा मे सम्मिलित हुए l

कथा दोपहर 2:00 बजे से प्रारम्भ होकर शाम 5:00बजे समाप्त होगी और यह कथा 02 नवंबर से प्रारम्भ होकर 08 नवम्बर 2023 को समाप्त होगी l साथ ही आखिरी दिन 08 नवंबर को दिव्य भण्डारा किया जायेगा जिसमे समस्त आगन्तुकों/दर्शनार्थियों को प्रसाद वितरण किया जायेगा l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *