सकलडीहा तहसील में पहुचा 1300 कंबल

d74b5ff0316e
राजस्व निरीक्षकों के जरिए गांव के गरीब और निराश्रितो तक पहुंचेगा- एसडीएम 

चन्दौली, सकलडीहा। बदलते मौसम के मिजाज से ठंड ने जबरदस्त दस्तक दी है. इसको देखते हुए शासन की तरफ से सकलडीहा तहसील को 1300 कंबल मुहैया कराया गया. जिसे राजस्व निरीक्षकों के जरिए गांव के गरीब और निराश्रित लोगो तक पहुचाया जाएगा. साथ ही अलाव भी जलवाया जायेगा.


फ़ोटो-तहसील में रखा हुआ कम्बल का बंडल 

आपको बता दे कि सकलडीहा सहित पूरे क्षेत्र में ठंड बढ़ गई है. सर्द हवाओं से लोग शाम होते ही घरों में दुबक जा रहे है. इस सर्द मौसम में सबसे अधिक परेशानी गरीब,असहाय और निराश्रित लोगो को होती है. ठंड से बचाव के लिए तहसील प्रशासन ने कमर कस ली है. एसडीएम अनुपम मिश्रा ने बताया कि 1300 कंबल तहसील में आ चुका है. जिसे तहसील क्षेत्र के 441 गांवो में वितिरित किया जाएगा.

13 राजस्व निरीक्षक गांव के अति गरीब,असहाय और निराश्रित लोगो को चिन्हित कर देंगे. साथ ही उनका फ़ोटो लेकर आपदा पोर्टल पर लोड किया जाएगा. इसके साथ ही कुल 21 स्थानों पर अलाव भी जलवाया जाएगा. जिससे लोगो को ठंड से राहत मिल सकेगी. इस मौके पर तहसीलदार अजीत सिंह, प्रदीप सिंह, रामप्रवेश सहित अन्य राजस्व निरीक्षक और लेखपाल मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शायद आपसे छूट गई खबरें