सकलडीहा पीजी कॉलेज में विभाजन विभीषिका आधारित फिल्म तमस को दिखाया गया

विभाजन से हुई त्रासदी एवं शरणार्थी समस्या पर व्यापकता से प्रकाश, अमर शहीदों को याद
चंदौली, सटीक संवाद। जिले के सकलडीहा पीजी कॉलेज में गुरुवार को विभाजन विभीषिका दिवस मनाया गया. जिसमें सर्वप्रथम महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को विभाजन विभीषिका पर आधारित तमस फिल्म को दिखाया गया. वहीं महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रो. प्रदीप कुमार पाण्डेय ने विभाजन से होने वाली त्रासदी एवं शरणार्थी समस्या पर व्यापकता से अपना विचार रखा.
उन्होंने बताया कि हम 15 अगस्त को स्वतंत्र हुए जो हमारी खुशी का दिन था, लेकिन उसके साथ ही साथ बड़ा दुख भी था कि हम विभाजित हो गए थे और हमारे सामने विकराल शरणार्थी समस्या थी. समाजशास्त्र विभाग प्रभारी प्रो. दयाशंकर सिंह यादव ने विभाजन विधि से जो समस्या उत्पन्न होती है और उसकी त्रासदी को किस तरह से हमें वर्तमान स्तर तक खेलना पड़ता है इस तरफ भी लोगों का ध्यान आकर्षित किया और साथ ही साथ अमर शहीदों को भी याद किया.
कार्यक्रम संयोजन श्यामलाल सिंह यादव ने किया एवं कार्यक्रम का संचालन यज्ञनाथ पांडेय ने किया, धन्यवाद ज्ञापन पुस्तकालय प्रभारी अजय कुमार यादव द्वारा किया गया. इस कार्यक्रम में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर जितेंद्र यादव भी उपस्थित रहे, साथी ही महाविद्यालय के अनेक अध्यापक एवं कर्मचारी भी अपनी सहभागिता दिए।