सकलडीहा बार एसोसिएशन का 18 जनवरी को होगा चुनाव,बढ़ी सरगर्मी

राजनीति
बार की ओर से मुख्य चुनाव अधिकारी सहित चार सहायक चुनाव अधिकारी नामित

मतदाता सूची का प्रकाशन चार जनवरी और नामांकन दस जनवरी को सुबह दस बजे से

चंदौली,
सकलडीहा l सकलडीहा बार एसोसिएशन की वार्षिक चुनाव 2024 को लेकर अधिसूचना शनिवार को सर्व सम्मत से जारी कर दिया गया है। बार की ओर से मुख्य चुनाव अधिकारी सहित चार सहायक चुनाव अधिकारी के देखरेख में चुनाव की प्रक्रिया पूरी कराया जायेगा। 10 जनवरी को बार अध्यक्ष सहित अन्य पदों के लिये नामांकन और 18 जनवरी को चुनाव व परिणाम घोषित किया जायेगा। चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही अधिवक्ताओं के बीच चुनावी सरगर्मी तेज हेागया है।
सकलडीहा बार एसोसिएशन की ओर से सर्व सम्मत से मुख्य चुनाव अधिकारी बुद्धिराम और सहायक चुनाव अधिकारी जनार्दन मिश्रा, सुरेश सिंह यादव,राजकुमार सिंह और दीनानाथ मौर्या को नियुक्त किया गया है। चुनाव के लिये 50 रूपया मतदाता शुल्क निर्धारित किया गया है। 26 दिसम्बर से 30 दिसम्बर तक चुनाव के लिये सदस्यता अभियान चलाया जायेगा।
दो जनवरी को मतदाता सूची का प्रकाशन तीन जनवरी को आपत्ति और चार जनवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया जायेगा। 10 जनवरी को नामांकन 11 जनवरी को नाम वापसी व जांच और 18 जनवरी को चुनाव सुबह दस बजे से कराया जायेगा।
 अध्यक्ष पद के लिये 25 वर्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिये 20 वर्ष, कनिष्ठ उपाध्यक्ष के लिये 10 वर्ष, महामंत्री 15 वर्ष, कोषाध्यक्ष 20 वर्ष और सहायक सचिव व पुस्तकालय सचिव के लिये दस वर्ष का अनुभव प्रमाण पत्र मान्य होगा।
 इसके अलावा कार्यकारिणी में पांच सदस्य 20 वर्ष ओर चार सदस्य 15 से 20 वर्ष के अनुभव वाले सदस्य निर्वाचित किये जायेगे। बार अध्यक्ष् अशोक मिश्रा ने बताया कि चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी कर दिया गया है।
 इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष् नितिन तिवारी, पंकज सिंह, सुभाष सिंह, मनोज पांडेय, उपेन्द्र नारायण सिंह, अभय मौर्या, शिवाजी लाल, रमाकांत पांडेय ,श्रीकांत सिंह, सच्चिदानंद सिंह,विजय प्रताप सिंह, राजेश पाल, संजय सिंह सहित अन्य रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *