सरकारी जमीन पर खेती करना पड़ा महंगा, दर्ज होगा मुकदमा, ग्रामीणों ने की शिकायत

चंदौली, सकलडीहा। तहसील सभागार में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया. इस दौरान कुल 52 शिकायती पत्र आए. जिसमे से पांच का मौके पर निस्तारण किया गया. वही एसडीएम अनुपम मिश्रा ने सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा को लेकर एक्शन मोड में है। इसी क्रम धरहरा मड़ई पर वर्षों से खलिहान और बंजर जमीन पर रवि और ख़रीफ कि खेती करने की शिकायत पर लेखपाल अफसर खां को कोतवाली में धारा 3/5 के तहत मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश दिया.
एसडीएम अनुपम मिश्रा ने बताया कि धरहरा मड़ई गांव में अराजी न.610 रकबा 25 बिस्वा जमीन पर उसी गांव के व्यक्ति ने बीते लंबे समय से कब्जा कर धान, गेंहू सहित अन्य खेती करता आ रहा है. जिसकी शिकायत ग्रामीणों द्वारा तहसील दिवस पर किया गया. इसपर जांच कराई गई तो आरोप सही पाया गाया. ऐसे में लेखपाल को उक्त कब्जाधारी पर 3/5 (लोक संपत्ति नुकसान अधिनियम) के तहत मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया गया है.
एसडीएम ने बताया कि सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालो के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी. एसडीएम की इस कार्रवाई से क्षेत्र के अवैध कब्जाधारियों में हड़कंप मचा हुआ है. इस मौके पर सीओ रघुराज, बीडीओ विजय कुमार सिंह, बीईओ अवधेश राय, राजस्व निरीक्षक अजय बहादुर सिंह, एसडीओ सतीश कुमार सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी रहे।



