सीतापुर में पत्रकार की हत्या निंदनीय-संजय कुमार दिनकर

दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी कर फासी की सजा और परिजनों को एक करोड़ रूपये का मुआवजा दिया जाए
लखनऊ,11 मार्च 2025। सटीक संवाद न्यूज चैनल के संपादक संजय कुमार दिनकर ने सीतापुर में पत्रकार राघवेंद्र वाजपेई की निर्मम हत्या की घोर निंदा की है. वहीं पत्रकार राघवेंद्र बाजपेई की हत्या पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि हत्यारों की तत्काल गिरफ्तारी हो. ऐसे लोगों को चिन्हित करते हुए न्याय के कटघरे में लाकर फांसी की सजा दी जाए. दिवंगत पत्रकार के परिजनों को एक करोड़ रुपए मुआवजा और एक सदस्य को नौकरी देने की सरकार से मांग की है. साथ ही पत्रकारों की उचित सुरक्षा हेतु पत्रकार सुरक्षा कानून उत्तर प्रदेश में पूर्ण रूप से लागू करने की मांग की है.
उन्होंने सरकार की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि जिस तरह से सरेराह पत्रकार की हत्या कर दी गई है, इससे यह साबित होता है कि प्रदेश के अपराधियों में प्रशासन का भय समाप्त हो चुका है. आरोपियों को तत्काल पकड़कर फांसी दिये जाने तथा पत्रकारों की सुरक्षा के लिए सरकार द्वारा तत्काल कड़े कानून बनाए जाने की मांग की. वहीं दिवंगत पत्रकार के परिवार को एक करोड रुपए आर्थिक धनराशि तत्काल दिए जाने तथा एक सदस्य को नौकरी देने की मांग की.
समाज में व्याप्त कुरीतियों पर सीधा प्रहार करने के साथ ही गुंडो और माफियाओं के विरुद्ध प्रखर आवाज उठाने वाला पत्रकार अत्यंत ही विषम परिस्थितियों में कार्य करता है. इसलिए उसकी सुरक्षा की पूर्ण जिम्मेदारी भी सरकार को ही उठानी चाहिए. उक्त बातें मंगलवार को पत्र प्रतिनिधियों से अनौपचारिक वार्ता के दौरान कही.
उन्होंने कहा कि लंबे समय से पत्रकार सुरक्षा कानून की हमारी मांग को अब सरकार तत्काल पूरा करे. पत्रकार उत्पीड़न की आये दिन हो रही घटनाओं को रोकने में केंद्र सहित राज्य सरकारें पूरी तरह से विफल साबित हो रहीं हैं. उन्होंने कहा कि प्रदेश के सीतापुर जिले में एक दैनिक समाचार पत्र के पत्रकार राघवेंद्र बाजपेयी की गोली मारकर हुई हत्या के घटना को लेकर देशभर के पत्रकारों में आक्रोश है.
कहा, यूपी हो या बिहार, देश के दूसरे कई राज्यों से यहां की सरकारों को भी सीख लेने की आवश्यकता है. जिन्होंने अपने यहां पत्रकार सुरक्षा कानून बनाकर पत्रकारों को निडर होकर काम करने का माहौल दिया है.

