राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में कंपोजिट विद्यालय रैपुरा के बच्चों ने बनाया दबदबा

चंदौली, सकलडीहा। राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में सकलडीहा विकास खण्ड के कम्पोजिट विद्यालय रैपुरा के बच्चों ने स्वर्णीम उपलब्धि हासिल किया. आँचल मोरनी400 मीटर 800 मीटर दौड़ में द्वितीयऔर 400 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान हासिल कर अपना दबदबा बनाए रखा.
राज्य स्तरीय सब जूनियर ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता 9 ,10 ’11 मार्च को अमरोहा में आयोजित थी. जिसमें 25 -30 किलो भार वर्ग जूडो में रतन पाल प्रथम स्थान 30 -35 किलो भार वर्ग बालिका जूडो में गरिमा कास्य पदक 35-40 किलो भार वर्ग में जूडो बालिका सिम्पल यादव कास्य पदक, 800 मीटर दौड़ बालिका में आँचल मौर्य रजत पदक प्राप्त की. प्रथम और द्वितीय का निर्णय कर पाना कठिन था ‘ उसके दौड़ते समय बाल खुल गये थे जिसकी वजह से द्वितीय स्थान पर संतोष करना पड़ा.
गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट कालेज में आयोजित 35वीं राज्य स्तरीय बेसिक खेलकूद प्रतियोगिता 10 मार्च मार्च को 400मीटर दौड़ प्राथमिक बालिका वर्ग में आँचल मौर्य प्रथम स्थान पर रही. उसकी दोहरी सफलता पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ० देवेन्द्र प्रताप सिंह ‘ जिला व्यायाम शिक्षक विवेकानन्द दूबे ‘रवि यादव जिला व्यायाम शिक्षक जौनपुर , पुष्पा राय ‘ सुधीर यादव नारद यादव ‘ चन्द्रशेखर आजाद ने प्रसन्नता व्यक्त किया।