स्मार्ट मीटर बना किसानों पर आर्थिक बोझ

Uncategorized

गरीबों की गाढ़ी कमाई पर डाला डाका, उपभोक्ताओं की नाराजगी तेज: पिंटू पाल

चंदौली के सकलडीहा पावर हाउस पर 9 मार्च 2026 से भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन वाराणसी युवा मंडल अध्यक्ष पिंटू पाल के नेतृत्व में अनिश्चितकालीन धरना चल रहा है। किसान स्मार्ट बिजली मीटर हटाने और बंदरों को पकड़वाकर जंगलों में छोड़ने की मांग पर अड़े हैं।

पिंटू पाल ने बताया कि पूरे यूपी में स्मार्ट मीटर विवाद बढ़ रहा है। जो विरोध का मुख्य बिंदु बना हुआ है। सरकार स्मार्ट मीटर के जरिए गरीबों के गाढ़ी कमाई पर डाका डाल रही है।स्मार्ट मीटर लगने से बिजली बिल सीधे 5-6 गुना बढ़ गए हैं, जो किसानों पर आर्थिक बोझ डाल रहे हैं। 
उन्होंने इसे भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी का खेल बताया, जिसमें करोड़ों का ठेका शामिल है।जो पूरे UP के व्यापक विवाद से जुड़ा है। इसके खिलाफ उपभोक्ताओं की नाराजगी तेज हो रही है। सरकार जनहित को देखते हुए घर घर में लगे स्मार्ट मीटर हटाए और गलत रीडिंग से अत्यधिक आ रही बिजली बिल पर रोक लगाए। 
अन्यथा उनका धरना उग्र रूप लेगा और जनपद से लेकर प्रदेशव्यापी आंदोलन होगा।वहीं उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) यह योजना बिजली चोरी रोकने और पारदर्शिता लाने का दावा करती है और इसे जनहितकारी बता रही है। 
वहीं किसान यूनियन जिलाधिकारी चंदौली से फसल नुकसान का मुआवजा और बंदरों को पकड़वाकर जंगलों में छोड़ने की मांग उठाया है। धरने में शेषनाथ यादव, दीनानाथ श्रीवास्तव, विजयकांत पासवान गुड्डू, मोहन यादव, अखिलेश यादव गोलू, रणविजय यादव, सहित अन्य किसान नेता मौजूद थे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *