10 मुकदमों में नामजद शातिर को असलहे के साथ पुलिस ने दबोचा

Uncategorized
चंदौली । सदर पुलिस टीम द्वारा हत्या का प्रयास,धोखाधड़ी,जान से मारने की धमकी देना, चोरी,शादी का झांसा देकर सम्बन्ध बनाना,आर्म्स एक्ट, शराब तस्करी,गुंडा एक्ट से सम्बंधित 10 अभियोगो से सम्बंधित अभियुक्त सुभाष पुत्र स्व.सकलू सोनकर निवासी ग्राम बिसौरी थाना चंदौली को मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर बिसौरी रेलवे फाटक से अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया गया।


फोटो: सदर कोतवाली में गिरफ्तार सुभाष 


 थाना प्रभारी चन्दौली गगन राज ने बताया कि उपनिरीक्षक अमित मिश्रा मय हमराह को सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि उक्त अभियुक्त नाजायज असलहा लेकर बिसौरी रेलवे फाटक पर खड़ा है और कहीं भागने की फिराक में है। जिसे देर न करते हुए घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया।

 तलाशी के दौरान उक्त आरोपी के पास से 01 तमंचा 315 बोर व 01 जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ।उपरोक्त गिरफ्तार अभियुक्त थाना चन्दौली का हिस्ट्रीशीटर भी है।गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना चन्दौली,बबुरी, शहाबगंज पर हत्या के प्रयास, धोखाधड़ी,जान से मारने की धमकी देना,चोरी,शादी का झांसा देकर सम्बन्ध बनाना, आर्म्स एक्ट,शराब तस्करी, गुंडा एक्ट से सम्बंधित 10 अभियोग पंजीकृत हैं।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में गगन राज सिंह प्र0नि0 चन्दौली,उ0नि0 अमित कुमार मिश्रा व का0 सागर यादव मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *