18 दिसंबर को शांतनु महाराज कुसहा में सुनाएंगे प्रभु श्रीराम का शौर्य कथा

915de0dcfb46

रिपोर्ट ! नवीन राय

चन्दौली,

धीना l क्षेत्र के कुसहा गांव स्थित अनिरुद्ध टेक्निकल एजुकेशन रिसर्च इंस्टीट्यूट में सोमवार को एक दिवसीय शौर्य कथा का आयोजन किया गया है।कथा का रसपान प्रख्यात कथावाचक पूज्य आचार्य शान्तनु महाराज कराएंगे।इसके लिए आपरुपा देवी मेमोरियल ट्रस्ट के सदस्य व ग्रामीण पूरी तैयारी में जुट गए है।कथा के लिए मजदूर पंडाल बनाना शुरू कर दिए है।
आयोजक संजय कुमार सिंह ने कहा कि विद्यालय परिसर में एक दिवसीय शौर्य कथा का आयोजन किया गया है।कथा का रसपान प्रख्यात कथावाचक पूज्य आचार्य शान्तनु महाराज कराएंगे।इसके लिए पूरी तैयारी अंतिम चरण में चल रहा है।कथा आगामी 18 दिसम्बर सोमवार को अनिरुद्ध टेक्निकल एजुकेशन रिसर्च इंस्टीट्यूट कुसहा के परिसर में दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक एक दिवसीय शौर्य कथा सम्पन्न होगा।शौर्य कथा में भगवान श्रीराम के जीवन में महान चरित्र का वर्णन किया जाएगा।
इसके लिए बकायदा भव्य पंडाल का निर्माण करवाया जा रहा है।ताकि श्रद्धालुओं को कथा सुनने में कोई दिक्कत न हो सके।कथा का रसपान करवाने के लिए क्षेत्रीय श्रद्धालुओं को बुलाया जा रहा है।ताकि अपनी मातृभूमि पर प्रख्यात कथावाचक आचार्य शान्तनु महाराज के मुख से प्रभु श्रीराम का शौर्य कथा का सुन सके।
इस मौके पर प्रताप नारायण सिंह, अरविंद सिंह, भूपेंद्र सिंह, मनीष सिंह, विजय बहादुर सिंह,ओमप्रकाश सिंह, विनय सिंह उर्फ उधारी सिंह, रामनिवास सिंह, शेरू सिंह, अवध बिहारी सिंह आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *