दृष्टिबाधित गरीब बच्चों मे वितरण किया गया कंबल

28244a9773f3
चन्दौली,
सकलडीहा, क्षेत्र के अमर ज्योति केन्द्र स्थित दृष्टिवाधित विद्यालय में शनिवार को समाजसेवी गिरधारी जायसवाल व ब्लॉक प्रमुख अवधेश सिंह ने चालीस बच्चों को ठंड को देखते हुए कंबल वितरण किया। इस दौरान बच्चों को हमेशा सहयोग का भरोशा दिया। कंबल पाकर बच्चों का चेहरा खिल उठा। अंत में बच्चों को मिठाई सहित अन्य सामाग्री दिया गया।

फोटो: मनिहरा दृष्टिबाधित बच्चों को कंबल वितरण करते ब्लॉक प्रमुख अवधेश सिंह व समाजसेवी गिरधारी जायसवाल

ब्लॉक प्रमुख अवधेश सिंह ने कहा कि विकसीत भारत तभी होगा जब हम देश के हर नागरिकों के बारे में दया और प्रेम की भावना रखेंगे। प्रधानमंत्री का विकसीत भारत का संकल्प है कि गांव के अंतिम पायदान तक रहने वाले लोगों को योजना का लाभ मिले। इसके लिये हम सभी का दायित्व बनता है कि हर जरूरत मंद गरीब और असहायों को सेवाभाव से उन्हें योजना का लाभ दिलाये।
 समाजसेवी गिरधारी जायसवाल द्वारा दृष्टिवाधित गरीब बच्चों को ठंड के मौसम में कंबल देना बहुत ही पुनित कार्य है। वही समाजसेवी गिरधारी जायसवाल व प्रधान अमित सिंह ने बच्चों को हर संभव सदैव सहयोग का भरोशा दिया।
 इस मौके पर प्रधान सुरेन्द्र यादव, पंकज सिंह, शुभम सिंह, कोआडिनेट सुजीत कुमार, निदेशक ज्ञान प्रकाश सहित अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *