54.580 किग्रा अवैध गांजा के साथ पुलिस ने दो को दबोचा

a767184d8053
बिहार से अलीगढ़ जा रही थी गांजे की खेप, स्कॉर्पियो से हो रही थी गांजे की सप्लाई 

चंदौली, जनपद के थाना नौगढ की पुलिस ने रविवार की देर रात चेकिंग के दौरान एक स्कॉर्पियो से 54 किलो 580 ग्राम गांजा के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार कर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए न्यायालय में प्रस्तुत किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है. 


पुलिस अधीक्षक चन्दौली आदित्य लाग्हें के निर्देश पर जनपदीय पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ व शराब के बिक्री पर नियंत्रण रखने और अपराधियों की नकेल कसने हेतु लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है इसी क्रम में नौगढ़ पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान बसौली नगर के पास से 01 स्कार्पियो वाहन से कुल 03 बोरी में 54 किलो 580 ग्राम गांजा के साथ दो तस्करों जयप्रकाश पुत्र कन्हैया राम नि0 ग्राम अमरपुरधाना थाना इगलास जनपद अलीगढ उम्र 27 वर्ष व हरेन्द्र कुमार पुत्र कृपाल सिंह नि0 नालाकुंठा थाना मुडसान जनपद हाथरस उम्र 26 वर्ष को गिरफ्तार कर मु0अ0स0 117/2024 धारा 8/20/60 NDPS Act पंजीकृत करते हुए न्यायालय में प्रस्तुत किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है.

पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तगण ने बताया कि हम लोग बिहार प्रान्त से कम दामों पर गांजा खरीदते है और उसको लेकर जाकर अलीगढ, मथुरा व राजस्थान में उँचे दामों पर बेच देते है. जिससे हम लोगों को ज्यादा फायदा होता है. हम लोगो का गिरोह है. हम लोग अपने भौतिक, आर्थिक लाभ के लिये अपने तथा अपने गिरोह के सदस्यों के लिये करते है. अभियुक्त जयप्रकाश द्वारा बताया गया कि वह अपने साथियों के साथ दिनांक 24.09.24 को 85 किलो 220 ग्राम गांजा बोलरो पिकअप से ले जा रहा था। पुलिस द्वारा घेराबन्दी की गयी तो वह फरार हो गया था और उसके दो साथी पकडे गये.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शायद आपसे छूट गई खबरें