57 वाहनों का चालान 21 के उतरवाए गए काली फिल्म

9c669de3b751
 VIP कल्चर को खत्म करते हुए हटाया गाड़ियों पर लगे हूटर और प्रेसर हार्न

चन्दौली।यातायात पुलिस व जनपदीय पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा चेकिंग के दौरान वाहनों में लगे स्टीकर, बैनर, हूटर, सायरन, को उतरवाने के अलावा जुर्माना लगाने की कार्रवाई की गई और यातायात नियमों के प्रति जागरुक किया गया। साथ ही सभी को चेतावनी दी गई कि दुबारा अगर वाहन में स्टीकर, हूटर, सायरन, काली फिल्म आदि लगा मिला तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। चेकिंग के दौरान बाइक सवारों को सुरक्षित सफर के लिए हेलमेट लगा कर वाहन का संचालन करने की अपील की गई।


फोटो: चकिया तिराहे पर चार पहिया वाहनों की जॉच करती यातायात पुलिस और जनपदीय पुलिस 


थाना अलीनगर व थाना मुगलसराय पुलिस की संयुक्त टीम ने चकिया तिराहा पर चार पहिया वाहनों की जांच की। जांच के दौरान कुल 88 चार पहिया वाहनों को रोकवाया गया। जिसमें 13 वाहनों में काली फिल्म लगी मिली। वाहनों के शीशें पर लगे काली फिल्म को थाना अलीनगर पुलिस ने मौके पर ही उतार दिया। तथा 05 वाहनो पर दोष पूर्ण नम्बर प्लेट मिले, 25 वाहनों से प्रेसर हार्न व 01 वाहन से हुटर उतरवाया गया व विरूद्ध चालान किया गया।  

थाना बलुआ पुलिस टीम द्वारा चहनिया चौराहा पर चार पहिया वाहनों की जांच की। जांच के दौरान कुल 35 चार पहिया वाहनों को रोकवाया गया। जिसमें 08 वाहनों में काली फिल्म लगी मिली। वाहनों के शीशें पर लगे काली फिल्म को थाना बलुआ पुलिस ने मौके पर ही उतार दिया। तथा 06 वाहनो पर दोष पूर्ण नम्बर प्लेट मिले जिनके विरूद्ध चालान किया गया।

डॉ0 अनिल कुमार पुलिस अधीक्षक चन्दौली ने जनपद वासियों को विशेष एडवाइजरी जारी की है। पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया है कि शासन के निर्देशानुसार निजी वाहनों पर हूटर/सायरन/लाल नीली बत्ती/पद सूचक/ब्लैक फिल्म के विरुद्ध अभियान चलाया गया है। जो लोग भी अपनें निजी वाहनों पर पद सूचक जैसे-पुलिस,उत्तर प्रदेश सरकार,भारत सरकार आदि और ब्लैक फिल्म,हूटर,सायरन,लाल नीली बत्ती आदि लगाये हैं,जो अधिकृत नहीं है। वे लोग उसे स्वत:हटा लें अन्यथा चेकिंग के दौरान पाये जाने पर उनके विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शायद आपसे छूट गई खबरें