70 हजार की कुश्ती बराबरी पर छूटी, जाने कौन-कौन थे पहलवान ?

खेल सटीक संवाद

रिपोर्ट !  नीरज अग्रहरि

कमालपुर (चन्दौली) : कमालपुर कस्बा स्थित इमाम बाड़ा के पास स्थित अखाड़े में बुधवार संरक्षक दयाराम यादव के नेतृत्व में विराट कुश्ती दंगल प्रतियोगिता सम्पन्न हुई । दंगल प्रतियोगिता में सत्तर हजार रुपए इनाम राशि की कुश्ती शमशेर पहलवान (चकिया) व सुनील पहलवान (केराकत) जौनपुर का मुकावला बिहार सरकार के पूर्वमंत्री व डुमरांव के विधायक ददन पहलवान और पूर्व सासंद चन्दौली रामकिशुन यादव ने कराया ।

बीस मिनट चली कुश्ती बराबर पर छूटी । पूर्वमंत्री बिहार सरकार ददन पहलवान ने कहा, जो इज्जत हरियाणा और महाराष्ट्र में पहलवानों को है, यहाँ पर नहीं । एक पहलवान पर पाँच हजार तक का खर्च होता है । महाराष्ट्र में महाराष्ट्र केसरी होने पर दो करोड़ रुपया मिलता है । तीन बार के केशरी होने पर सरकार में नौकरी मिल जाती है । इसी प्रकार हरियाणा केसरी होने पर हरियाणा सरकार में नौकरी मिल जाती है । आगे कहा कि पहलवानों को नौकरी में 10% आरक्षण होना चाहिए और पंचायत स्तर पर व्यायाम शालाएँ ।

पूर्व सांसद रामकिशुन यादव ने कहा कि अब कुश्ती में महिलाएँ आ रही हैं । देश के लिए मेडल जीत रही हैं, जो काफी सुखद है । दंगल में महिला पहलवान भावना (झाँसी) और संजू (गोरखपुर) के बीच कुश्ती हुई, जिसमें भावना पाँच हजार रुपए की इनाम राशि जीती । खुशबू (गोरखपुर) और प्रीति (बिहार) के बीच कुश्ती बराबर रही । निगम (जौनपुर) और शमशेर (महाराजगंज) के बीच पच्चीस हजार इनाम राशि की कुश्ती बराबर रही । संतोष (बनारस) को चन्दन (बलवानी), अजीत (कमालपुर) को आनन्द (बरंगा), सोनू (महराजगंज) ने विकास (बरंगा) को पटखनी दिया ।

इस अवसर दयाराम यादव, पियूष यादव, अभिलाष यादव, पप्पू, सोनू यादव, नीरज अग्रहरि पत्रकार, मनोज यादव, सुदामा जायसवाल, सुनील अग्रहरी अमरनाथ जायसवाल, शिवजी वर्मा, भरत रस्तोगी, अरविंद वर्मा, निकेश जायसवाल, अमित यादव लाला, अरुण गुप्ता, राजीव अग्रहरि, गणेश अग्रहरि आदि रहे । कमेंट्री अतहर जमाल ने किया । दंगल में अखाडे के उस्तादों, पत्रकारों व अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया । इस मौके पर पुलिस धीना थाना प्रभारी रमेश यादव, उपनिरीक्षक रामनयन हरिनाथ यादव, हरेंद्र यादव आदि रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *