ग्यारह लाख पचास हजार नगदी के साथ महिला पुरुष गिरफ्तार

6a7564b30bcc
चंदौली,डीडीयू नगर l जीआरपी व आरपीएफ डीडीयू की सन्युक्त टीम द्वारा चेकिंग के दौरान रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म संख्या एक के पास से शनिवार को दो संदिग्ध व्यक्ति ( एक महिला व एक पुरुष )की तलाशी ली गई जिनके पास से 11 लाख 50 हजार रुपए नगदी बरामद किया गया l पूछताछ में उन्होंने अपना नाम सुरेंद्र कुमार व चमेली देवी बताया l



रूपए का हवाला देते हुए बताया कि मैंने अपने साले बृजेश कुमार से लिए हैं जो जयपुर राजस्थान में सिलाई का ठेकेदार है बरामद रुपए को लेकर अपना मकान बनवाने हेतु अपने घर बिहार जा रहे थे।मगर इस बाबत पुलिस टीम का कहना है कि बरामद रुपए के बारे में इन दोनों द्वारा किसी तरह का कागजात प्रस्तुत नहीं किया जा सका और ना ही कोई संतोषजनक जवाब मिल सका।



जिसपर बरामद हुए रुपए के बारे में आयकर विभाग वाराणसी को उचित कार्रवाई हेतु सूचित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *