सर्किल के सभी थानों के 112 नंबर पुलिस निष्ठापूर्वक कार्य निर्वहन करें -सीओ

addcc0e44c55
रिपोर्ट ! संजय कुमार दिनकर
Chandauli,
सकलडीहा l डिप्टी एसपी राजेश कुमार राय ने डायल 112 नंबर और पैंथर पुलिस कर्मियों के साथ समीक्षा बैठक किया। जिसमें उन्होंने इस ठंड के मौसम में खासा सतर्क रहने का जवानों को निर्देश दिया। कहा जनता को कोई समस्या होने पर वह 112 ही डायल करती है। ऐसे में उनके उम्मीदों पर खरा उतरना यह हम सबकी जिम्मेदारी है। जिससे लोगो का कानून व्यवस्था पर विश्वास बना रहे।
डिप्टी एसपी राजेश कुमार राय ने कहा कि रात्रि में आवगमन कर रहे वाहनो पर विशेष नजर रखें। वाहन में सदैव दंगा नियंत्रण उपकरण,टैबलेट व अन्य उपकरणों का बेहतर ढंग से रखरखाव करे। क्षेत्र में जनता के साथ अच्छे व्यवहार रखे।

फ़ोटो : सर्किल के डायल 112 के पुलिस कर्मियों की बैठक करते सीओ राजेश कुमार राय

शासन लोगो की समस्याओं को लेकर गंभीर है। लोगो को जल्द राहत मिले इसलिए 112 को हाईटेक बनाया गया है। राजेश कुमार राय ने पुलिस कर्मियों से उनकी समस्याए भी जानी। उन्होंने निष्ठा व मेहनत से जवानों के कार्य करने पर बल दिया।
इसके साथ ही आपात स्थिति में समय से घटना स्थल पर पहुचने का निर्देश दिया। समीक्षा बैठक में सकलडीहा,बलुआ,धानापुर, कंदवा के चार पहिया व दो पहिया डायल 112 के पुलिस कर्मीय रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *