सकलडीहा इंटर कॉलेज मार्ग का निर्माण कार्य शुरू, राहगीरों को मिलेगी राहत

d140f6f72f61
रिपोर्ट ! संजय कुमार दिनकर 
चन्दौली,
सकलडीहा l लम्बे अंतराल के बाद व्यापारी और छात्रों की समस्या को लेकर सकलडीहा इंटर कॉलेज मार्ग का निर्माण कार्य जिला पंचायत की ओर से शुरू कराया गया है। तीन सौ मीटर सीसी मार्ग का निर्माण् 24 लाख की लागत से 15 मीटर चौड़ा बनाया जायेगा। इससे कॉलेज मार्ग पर जलभरॉव और जाम की समस्या से छात्र छात्राओं सहित अधिवक्ताओं को काफी सहुलियत मिलेगी।
सकलडीहा इंटर कॉलेज मार्ग बीते डेढ़ दशक से जर्जर होगया था। जिसके कारण कॉलेज मार्ग से होकर तहसील मुख्यालय और सकलडीहा पीजी कॉलेज व विद्युत वितरण उपखंड कार्यालय जाने के लिये उपभोक्ताओं को काफी समस्या होती थी। यही नही परीक्षा के दौरान छात्र छात्राये गंदा नाला के पानी से होकर जाने के लिये मजबूर थे। इस समस्या को लेकर लम्बे समय से व्यापारी मांग उठा रहे थे।

फोटो: जिला पंचायत प्रतिनिधि रमेश राम व्यापारियों के साथ सड़क निर्माण कार्य शुरू कराते हुए

कांग्रेस नेता देवेन्द्र प्रताप सिंह मुन्ना ,व्यापार मंडल अध्यक्ष केके सोनी,दिलीप गुप्ता, मुकेश नंदन, प्रधान सुरेन्द्र यादव ने जिला पंचायत प्रतिनिधि रमेश राम के प्रयास से निर्माण कार्य शुरू कराये जाने पर प्रसंता जाहिर किया है। जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि रमेश राम ने बताया कि केन्द्रीय मंत्री व सांसद डा.महेन्द्रनाथ पांडेय व जिला पंचायत अध्यक्ष के सहयोग से शीध्र ही कस्बा की मुख्य मार्ग का निर्माण कराया जायेगा।
 इस मौके पर गुड्डू जायसावाल, संतोष सेठ, राजू सिंह, बसंत श्रीवास्तव, दीपक श्रीवास्तव, मुकीद आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *