इश्क का चढ़ा सुरूर तो लाल कोठरी की खानी पड़ी हवा

f05b1c4ab7af
आये दिन नाबालिक लड़कियो से करता था छेड़-छाड़ व विरोध करने पर देता था जान से मारने की धमकी

बिना नम्बर प्लेट के वाहन से कालेज गेट के पास लगाता था चक्कर

चंदौली,
सकलडीहा, पुलिस अधीक्षक डा. अनिल कुमार के निर्देश पर लगातार मनचलों और दबंगों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में दो दिन पूर्व एक मनचले युवक द्वारा कॉलेज से घर जाते समय नाबालिग लड़की से छेड़खानी और जान से मारने की धमकी दिया था। जिसे कोतवाली पुलिस ने गुरूवार की देर शाम गिरफ्तार कर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए जेल भेज दिया। कोतवाली पुलिस ने कॉलेज गेट पर सादे डे्रस में पुलिस कर्मीयों की तैनाती कर दिया है।


सकलडीहा स्थित नागेपुर में कॉलेज गेट से सम्मय माता मंदिर मार्ग और टिमिलपुर पंचायत भवन के समीप आये दिन मनचले युवक स्कूल से आने जाने वाली लड़कियों को छींटाकसी और गाली गल्लौज करते है। दो दिन पूर्व बगैर नंबर प्लेट की बाइक से एक युवक का कॉलेज गेट से आ रही नाबालिग लड़की से छेड़खानी किया और परिजनो से बताने पर जान से मारने की धमकी दिया था। जिसकी शिकायत परिजनों ने कोतवाली पुलिस से किया था । पुलिस ने युवक को गुरूवार को देर शाम सम्मय माता मंदिर के समीप से गिरफ्तार कर विविध धारा के तहत जेल भेज दिया।

इस बाबत कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि कस्बा के आम्बेडकर बस्ती गांव के मंगल राम को पास्को एक्ट सहित विभिन्न धारा के तहत जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तारी टीम में कोतवाल राजीव कुमार सिंह,उ0नि0 मीरा यादव,.का0 नितीश कुमार रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शायद आपसे छूट गई खबरें