चंदौली पुलिस ने एक शातिर चोर को भेजा जेल

तेरह हजार रुपए नगदी सहित सोने व चांदी की जेवरात किया था चोरी
चंदौली,चहनियाँ। बलुआ थाना अंतर्गत एक चोरी का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता के द्वारा बीते शुक्रवार को आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए युवक को सोमवार को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। वहीं हिरासत में लेकर कागजी कार्रवाई पूर्ण करते हुए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेज दिया।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चंदौली पुलिस निरंतर चोरी और अपराध पर अंकुश लगाने का कार्य कर रही है। उसी कड़ी में सिवाने गांव निवासी सतीश राय पुत्र राजेन्द्र राय उम्र 25 वर्ष को एक गांव की वादिनि के घर में घुसकर 13000 रूपये, एक पीली धातु का कर्णफूल और एक सफेद धातु की पायल चोरी करने के विवेचनात्मक कार्रवाई के दौरान गिरफ्तारी की गई है।
इस सम्बंध में सीओ रघुराज ने बताया कि उक्त प्रकरण में युवक की गिरफ्तारी कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया और फिर वहां से जेल भेज दिया गया है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्र, उ0नि0 सूर्य प्रताप सिंह चौ0प्र0 मोहरगंज, हे0का0रमेश यादव थाना,का0 चन्दन साह थाना बलुआ जनपद चन्दौली शामिल रहे हैं।