प्रेम प्रसंग में प्रेमी के चारो हत्यारों को हुआ जेल

88474f3ffd25
गला दबाकर की गई थी हत्या, चौबीस घंटे के अंदर हुईं गिरफ्तारी 

चंदौली,22 मार्च 2025, सटीक संवाद।

जिले के थाना बलुआ क्षेत्र अंतर्गत 
सराय गांव में बीते दिनों प्रेम प्रसंग में गला दबाकर 20 वर्षीय युवक का शव सोनहुला गांव के सिवान में एक किसान के खेत में मिला था. वादी पिता की तहरीर पर पुलिस मामले को दर्ज कर तत्परता दिखाते हुए चौबीस घंटे के अंदर वांछित चारो हत्यारों को गिरफ्तार कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया.

फोटो : बलुआ थाने में पुलिस टीम के साथ गिरफ्तार राम अवतार, सूरज, भाग्यश्री और चन्द्रप्रकाश

पुलिस अधीक्षक चन्दौली श्री आदित्य लांग्हे द्वारा जनपद में अपराध नियंत्रण एवं आपराधियों की नकेल कसने हेतु सख्त निर्देश दिए गए हैं. इसके क्रम में बलुआ थाने की पुलिस ने क्षेत्र के सराय गांव निवासी 20 वर्षीय पवन कुमार की बीते दिनों प्रेम प्रसंग में गला दबाकर की गई हत्या के जुर्म में वादी पिता छोटेलाल से प्राप्त तहरीर पर चार अभियुक्तों 1. राम अवतार पुत्र स्व0 राम करन 52 वर्ष, 2. सूरज कुमार पुत्र राम अवतार 22 वर्ष , 3. भाग्यश्री पत्नी राम अवतार 49 वर्ष समस्त निवासीगण ग्राम सराय थाना बलुआ जनपद चन्दौली व 4. चन्द्रप्रकाश पुत्र विजय पाल 30 वर्ष निवासी ग्राम मुकुन्दपुर थाना – इलगास जनपद अलीगढ के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0स0- 72/2025 धारा 103(1)/3(5) बी0एन0एस0 के तहत दर्ज कर तत्परता दिखाते चौबीस घंटे के अंदर पपौरा बाजार स्थित हनुमान मन्दिर के पास से गिरफ्तार कर हिरासत में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में प्रस्तुत किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है.

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में डॉ0 आशीष कुमार मिश्र, उ0नि0 जमीलुद्दीन खान, उ0नि0 जगदीश प्रसाद, का0 राजेश सरोज, म0का0 शालिनी चौधरी थाना बलुआ जनपद चन्दौली शामिल रहे. इस बाबत सीओ सकलडीहा रघुराज ने बताया कि चारों अपराधियों को जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *