नवनियुक्त बसपा जिलाध्यक्ष घनश्याम प्रधान का जोरदार स्वागत

चंदौली,22 मार्च 2025, सटीक संवाद। जिले के नवनियुक्त बसपा जिलाध्यक्ष घनश्याम प्रधान का विधान सभा क्षेत्र सकलडीहा और चकिया के कार्यकर्ताओं ने मल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया.
विधान सभा सकलडीहा में कार्यकताओं को संबोधित करते हुए मुख्य मंडल प्रभारी वाराणसी मंडल श्री रामचंद्र गौतम ने कहा कि आज बसपा कार्यकर्ताओं का जो उत्साह दिखाई दे रहा है, निश्चित ही आने वाले दिनों में बहुजन समाज पार्टी के हाथों को मजबूत करके पंचायत चुनाव और विधान सभा 2027 में भारी से भारी मतों से विजई बनायेगा.
उन्होंने आगे कहा कि सभी दबे कुचले लोगों का भला कोई कर सकता है तो मात्र बहुजन समाज पार्टी ही कर सकती है. आज मेहनत और ईमानदारी का परिणाम है कि आप लोगों के बीच में रहने वाले घनश्याम प्रधान जी को फिर से जिलाध्यक्ष बनाया गया है.
इस अवसर पर पूर्व लोकसभा प्रत्याशी सतेन्द्र कुमार मौर्य, हरिलाल पाल, मनोज उपाध्याय, राजेश मास्टर, फूलचंद्र प्रसाद, संतोष कुमार भारती, प्रेमशंकर सिंह, जयप्रकाश मौर्य, राजेंद्र प्रजापति, ओमप्रकाश राजभर, श्यामसुंदर विश्वकर्मा, केशव कुमार, अनिल कुमार, राजबहादुर, राजनाथ पहलवान, अखिलेश कुमार आदि लोगों ने कार्यक्रम में उपस्थित रहकर संबल प्रदान किया.