हक हकूक और धन धरती बटवाकर रहेंगे : चंद्रशेखर

जो बहुजन की बात करेगा वो दिल्ली में राज करेगा, जो जमीन सरकारी है वो जमीन हमारी है, वोट हमारा राज तुम्हारा नहीं चलेगा नहीं चलेगा।
मिर्जापुर,पड़री। संविधान की रक्षा की बात करने वालों ने ही सत्तर वर्ष तक संविधान का शोषण किया और नब्बे प्रतिशत जनता को गुलाम बनाकर उनके हक अधिकार और आत्म सम्मान से खिलवाड़ किया। उनको घोड़ी चढ़ने पर मारा, मूछे रखने पर मारा, मटकी छूने पर मारा। नब्बे प्रतिशत की जनता बकरे की तरह बली देने के लिए नहीं बनी। इनके सम्मान और अधिकार की लड़ाई लड़कर धन धरती और राज पाठ बटवाकर रहेंगे।
यह बात आजाद समाज पार्टी के मुखिया व नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद रावण ने मिर्जापुर के शिवलोक श्रीनेट पी जी कालेज कपसौर पड़री में मझवा विधान सभा सीट से अपने उम्मीदवार श्यामलाल के पक्ष में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए कही। इस दौरान उन्होंने पार्टी के चुनाव चिन्ह केतली पर बटन दबाकर भारी मतों से विजई बनाकर प्रदेश की राजधानी में भेजने का आवाहन किया।
जो बहुजन की बात करेगा वो दिल्ली में राज करेगा, जो जमीन सरकारी वो जमीन हमारी है, वोट हमारा राज तुम्हारा नहीं चलेगा नहीं चलेगा। आदि मा0 कांशीराम के नारों को दोहराया और उनके पद चिन्हों पर चलकर दिल्ली की कुर्सी हथियाने का संकल्प दोहराया।
10 सीटों पर उपचुनाव लड़ेगी पार्टी
सांसद चंद्रशेखर आजाद ने रविवार को मझवां विधानसभा में होने वाले उपचुनाव के लिए श्यामलाल के पक्ष में चुनावी जनसभा को सम्बोधित किया और कार्यकर्ताओं से संपर्क और संवाद किया. उन्होंने बताया कि सभी दस सीटों पर पार्टी अकेले ही चुनाव लड़ेगी और किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं किया जाएगा. उन्होंने कहा कि सम्मेलनों के जरिए बूथ और सेक्टर के कार्यकर्ताओं को उपचुनाव के लिए तैयार करेंगे. पार्टी के कार्यकर्ताओं और मुद्दों के दम पर मजबूती से उपचुनाव लड़ेंगे
बता दें कि उत्तर प्रदेश में 10 विधान सभा सीट पर उप चुनाव होने हैं, जिनमें मिर्जापुर जिले के मझवा विधान सभा सीट निषाद पार्टी से विधायक रहे विनोद कुमार बिंद के भदोही से सांसद चुने जानें के बाद विधायकी से इस्तीफा देने पर खाली पड़ी है। जिसको लेकर सभी पार्टियों ने चुनाव प्रचार तेज कर दी है।