भारतीय मानवाधिकार ने जरुरत मंदो को बांटा कंबल

a3c5dbb68e95
कहा, मानव की सेवा ही मानवाधिकार का धर्म और कर्म
चंदौली, सकलडीहा। कस्बा के नागेपुर स्थित संगीता शिशु जूनियर हाईस्कूल विद्यालय में भारतीय मानवाधिकार ने एक गोष्ठी का आयोजन कर सौ से अधिक जरूरत मंदों को कंबल बांटा. इस दौरान महिलाओं को उनके अधिकार के प्रति जागरूक भी किया.

फोटो: असहायों को भारतीय मानवाधिकार की ओर से कंबल वितरण करते हुए


कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए भारतीय मानवाधिकार के राजेश विश्वकर्मा ने कहा कि मानवता का अधिकार हर नागरिकों को मिले. इसके लिये भारतीय मानवाधिकार की ओर से लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. इसके साथ ही असहाय व गरीबों की मदद के लिये हर संभव प्रयास किया जा रहा है.
वही विद्यालय के प्रबंधक मुकेश जायसवाल ने कहा कि महिलाओं के लिये चलाये जा रहे जागरूकता अभियान संस्था का पुनित कार्य है. इससे महिला अपने हक की लड़ाई स्वयं लड़ सकती है. इसके पूर्व वरिष्ठ समाज सेवी अजय कुमार सिंह, अखिलानंद मौर्य, रण विजय यादव ने महिला सम्मान के प्रति विस्तार से अपना विचार रखा. 
अंत में सौ से अधिक गरीब महिलाओं को कंबल वितरण किया गया. इस मौके पर गुड्डु यादव, हलीम, रणवीर राणा, विजय चौहान, अवधेश यादव, भाईलाल राजभर सहित अन्य रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शायद आपसे छूट गई खबरें