धानापुर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

77faa9481b50

क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की, भाईचारे के साथ मनाएं होली- महेश सिंह 

चंदौली,10 मार्च 2025। जिले के थाना धानापुर की पुलिस क़स्बा मे आगामी त्योहारों होली, और ईद, जुम्मा के लिए थाना प्रभारी महेश सिंह के नेतृत्व मे फ्लैग मार्च निकालकर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गयी.वहीं पुलिस को सड़कों पर देखकर लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

फोटो: धानापुर पुलिस सड़कों पर फ्लैग मार्च करते हुए 

शांति ब्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस ने सोमवार शाम धानापुर कस्बे में फ्लैग मार्च निकाला. पुलिस को सड़कों पर देखकर लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. मामले की जानकारी पर लोगों ने राहत की सांस ली. पुलिस ने लोगों से शांति व्यवस्था व आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की है.

धानापुर थाना प्रभारी महेश सिंह ने बताया की आगामी त्यौहार को देखते हुए लोगों को शांति पूर्वक त्यौहार मनाने की अपील की जा रहा है. उन्होंने बताया की हमारा देश गंगा जमुनी तहजीब वाला देश है जहाँ हिंदू मुस्लिम एक साथ मिलकर त्यौहार मनाते हैं और भाईचारा को क़ायम रखते हैं. विशेष रूप से अफवाहों से बचने की आवश्यकता है.
भारी संख्या में पुलिस बल के साथ क़स्बा में फ्लैग मार्च निकाला. पुलिस का फ्लैग मार्च नरौली मोड़ से शुरू होकर सिंह मार्केट, गोल्डेन मार्केट,आजाद मार्केट, मौर्या मार्केट, सितापोखरी, रमरजाय चट्टी, शहीदगांव होते हुए थाना पर वापस लौट कर समाप्त हुआ. फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस ने लोगों से शांति व्यवस्था व आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की. साथ ही अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी.
 थाना प्रभारी महेश सिंह ने महिलाओ से भी वार्ता कर उन्हें महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक किया. उन्होंने कहा कि अगर कोई दिक्कत आती है तो तुरंत 112 पर काल की जाए पुलिस आपकी सेवा मे सदैव तत्पर है विशेष रूप से युवतियों व महिलाओं को सुरक्षित रहने के लिए जागरुक किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शायद आपसे छूट गई खबरें