चंदौली में अंबिका प्रसाद पीजी कॉलेज में वितरण हुआ टैबलेट

8ca2b7ac42e8
निःशुल्क टैबलेट पाकर गदगद रहे छात्र छात्राएं 

चंदौली,धीना। क्षेत्र के अंबिका प्रसाद पीजी कालेज बबुरा धीना में शुक्रवार को अनन्य सिंह की अध्यक्षता व महाविद्यालय के प्रबंधक के इंजीनियर धीरज कुमार सिंह के नेतृत्व में निःशुल्क टैबलेट वितरण का आयोजन किया गया। इसमें एमए चतुर्थ सेमेस्टर की 31 छात्रों को टैबलेट वितरण किया गया। इस दौरान टैबलेट पाकर छात्र छात्राएं फुले नहीं समा रहे थे।

फोटो : छात्रों को टैबलेट वितरण करते हुए प्रबन्धक इंजीनियर धीरज कुमार सिंह 


शासन स्तर से छात्र, छात्राओं को बेहतर शिक्षा, तकनीकी रुप से सक्षम बनाने के लिए टैबलेट वितरण किया जा रहा है। इसी क्रम में अंबिका प्रसाद पीजी कालेज बबुरा धीना के छात्र,छात्राओं को टैबलेट वितरण किया गया।मुख्य अतिथि प्रबंधक इंजीनियर धीरज कुमार सिंह के हाथो टैबलेट पाकर एम ए चतुर्थ सेमेस्टर की छात्रा सुमन, खुशबू, सिखा, गरिमा राय, उजाला काफी गदगद रही।



 श्री सिंह ने कहा कि शासन स्तर से प्रोत्साहित, तकनीकी रुप से सक्षम करने के लिए टैबलेट वितरण किया जाना काबिले तारीफ है।छात्राओ को टैबलेट से अपने जीवन को आगे बढ़ाने में सहयोग लेना चाहिए।टैबलेट से देश विदेश की जानकारी लेकर अपने भविष्य को मजबूत कर सकते है। छात्रों के बेहतर भविष्य की कामना करते हुए भविष्य मे बेहतर करने की नसीहत दिया।

कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों का विद्यालय के प्राचार्य त्रिभुवन नारायण सिंह ने आभार व्यक्त किया।इस दौरान प्राचार्य त्रिभुवन नारायण सिंह, रामअवतार सिंह, विजय बहादुर सिंह, प्रमोद सिंह, प्रणव राय, विनीत यादव आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *