सकलडीहा पीजी कॉलेज में बृहद वृक्षारोपण किया गया

वृक्षों का संरक्षण और संवर्धन करना हम सभी का कर्तव्य- प्राचार्य
चंदौली, सटीक संवाद। सकलडीहा पीजी कॉलेज सकलडीहा में राष्ट्रीय सेवा योजना और महाविद्यालय के पर्यावरण समिति के द्वारा बृहद वृक्षारोपण किया गया. वृक्षारोपण की शुरुआत “एक पेड़ मां के नाम” महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. प्रदीप कुमार पांडे जी द्वारा पौधा लगाकर किया गया.
महाविद्यालय के प्रांगण में विभिन्न स्थानों पर पौधा रोपित एवं सिंचित किया गया. प्राचार्य ने कहा कि वृक्षों का संरक्षण और संवर्धन करना हम सभी का कर्तव्य है. वृक्ष कार्बन डाइऑक्साइड को सोखकर जलवायु परिवर्तन को कम करने में मदद करते हैं, वन्यजीवों के लिए भोजन, आश्रय और प्रजनन स्थल, फलों, फूलों और लकड़ी प्रदान करते हैं, जो हमारे जीवन के लिए आवश्यक है.
वृक्षारोपण के दौरान महाविद्यालय के प्रो. उदय शंकर झा, प्रो. महेंद्र प्रताप सिंह, प्रो. दयाशंकर सिंह यादव, श्याम लाल सिंह यादव, कर्मचारियों में अतुल कुमार पांडे, दीपक दुबे,सरिता सिंह, धर्मेंद्र ,भारत, लखन, मुरहू,भोजूराम, हीरा, विजयलक्ष्मी, शुभम, विनय आदि मौजूद रहे।