Headlines

सकलडीहा बार एसोसिएशन चुनाव को लेकर सरगर्मी हुईं तेज

चंदौली,
सकलडीहा, सकलडीहा बार एसोसिएशन की वार्षिक चुनाव को लेकर गुरूवार को अधिवक्ताओं के बीच सरगर्मी तेज हो गया है। चुनाव अधिकारी से लेकर चुनाव तिथि की घोषणा को लेकर शीध्र ही अधिवक्ताओं की बैठक होने वाली है। चुनाव की तिथि अभी निर्धारित नही हुआ है।सकलडीहा बार एसोसिएशन की चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज होगया है।
सुबह से ही अधिवक्ताओं के बीच चुनाव को लेकर अध्यक्ष और महामंत्री पद के उम्मीदवारों को लेकर मंथन शुरू होगया है। हालाकि चुनाव तिथि को लेकर अभी तक बार की ओर से तिथि निर्धारित नही हो पाया है।अधिवक्ताओं ने बताया कि चुनाव को लेकर सर्व सम्मत से चुनाव अधिकारी और चुनाव की तिथि के साथ सदस्यता अभियान को लेकर बैठक बुलाया जायेगा।

फोटो: सकलडीहा बार के अधिवक्ता चुनाव को लेकर चर्चा करते हुए

 इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष नितिन तिवारी, पंकज सिंह, सुभाष सिंह, शिवाजी लाल, रमाकांत पांडेंय, श्रीकांत सिंह, मनोज पांडेय, उपेन्द्र नारायण सिंह, अंकित तिवारी,संजय सिंह, दशरथ यादव, अंगद कुशवाहा सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *