शिवगढ़ में राशन घटतौली को लेकर ग्रामीणो का हंगामा

0e6ff30f2f0b

कोटेदार पर लगाया पांच किलो राशन कम देने का आरोप, कार्रवाई का आश्वासन 

चन्दौली, जिले के तहसील सकलडीहा क्षेत्र के शिवगढ़ गांव के ग्रामीणों ने राशन वितरण में घटतौली का आरोप लगाकर हंगामा किया. ग्रामीणो का कहना था कि कोटेदार द्वारा 25 से 30 किलो राशन में पाँच किलो तक कि घटतौली कर रहा है. शिकायत के बाद भी इसपर पूर्ति निरीक्षक कोई कार्यवाही नही कर रहे है. जिससे ग्रामीणों में आक्रोश पनप रहा है.

फोटो: शिवगढ़ में राशन में घट तौली को लेकर हंगामा करते ग्रामीण 


आपको बता दे कि शिवगढ़ में समूह की महिलाएं कोटा का संचालन कर रही है. ग्रामीणों का आरोप है कि राशन वितरण में यह लोग भारी घटतौली कर रही है. बुधवार को ग्रामीणो को जब कम राशन मिला तो हंगामा करने लगे और 112 पुलिस और पूर्ति निरीक्षक को घटना की जानकारी दी मौके पर पूर्ति निरीक्षक तो नही लेकिन 112 पुलिस पहुची जहा ग्रामीणो ने इसकी शिकायत किया.

ग्रामीणो का कहना है कि समूह की महिलाएं कम राशन देती है, और शिकायत करने पर ऊपर तक सुविधा शुल्क देने की बात कहती है. गुरुवार को ग्रामीणो ने शिकायत कर जांच की मांग किया है. इस संबंध में पूर्ति निरीक्षक विक्रांत श्रीवास्तव का कहना है कि मोबाइल पर शिकायत मिली है. लिखित मिलने पर जांच कर दोषी मिलने पर कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *