दुलहीपुर महाबलपुर बचाओं संघर्ष मोर्चा व इंडिया गठबंधन ने किया प्रदर्शन

सिक्स लेन की जगह फोर लेन व मुआवजे की उठाई मांग
चंदौली,दुल्हीपुर। जनपद के पश्चिमी छोर पड़ाव से पीडीडीयू नगर तक बन रहें सिक्स लेन मार्ग को दुलहीपुर मे सिक्स लेन की जगह फोर लेन सड़क व मकान के मुवाजें के लिए दुलहीपुर महाबलपुर बचाओं संघर्ष मोर्चा व इंडिया गठबंधन के लोग सुबह दस बजे से एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया।
फोटो : दुलहीपुर महाबलपुर बचाओं संघर्ष मोर्चा व इंडिया गठबंधन के लोगमांगों के समर्थन में प्रदर्शन करते हुए
वहीं धरना स्थल पहुंचे एसडीएम आलोक कुमार, सीओ राजेश राय व पीडब्ल्यूडी एक्सईएन राजेश कुमार ने सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण यादव व वहां मौजूद लोगों के हाथों पत्रक लेकर लोगों न्यायसंगत कार्यवाही की बात कही।वहीं जिला उपाध्यक्ष जलालुद्दीन अंसारी ने चार घंटे बाद धरना समाप्त करने कि घोषणा किया।
दुलहीपुर-महाबलपुर बचाओ संघर्ष मोर्चा व इण्डिया गठबंधन के पदाधिकारियों ने गुरुवार की सुबह दस बजे एक निजी अस्पताल के सामने धरना प्रदर्शन प्रारंभ किया।जिसमें सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण यादव ने कहा कि विकास हो इसका हम समाज वादी समर्थन करते हैं ,लेकिन तानाशाही के तौर पर अगर प्रशासन यहां के लोगों के साथ जोर जबरजस्ती करेगी तो हम लोग आंदोलन को बाध्य होंगे। जिसकी जिम्मेदारी जिलाधिकारी की होगी।वहीं शासन से सवाल किया कि कौन सी मजबूरी है जो 1 वर्ष से यहां के लोगों को नहीं बताया जाता है कि कब और कैसे यहां का मुआवजा दिया जाएगा। जनपद के जो सक्षम अधिकारी हैं वह जनता के बीच में जाकर लोगों की समस्या को निपटाने का कार्य करें।
जिला अध्यक्ष सत्यनारायण राजभर ने कहा कि अगर प्रशासन यहां के जनता के साथ अत्याचार की तो हम रोड से लेकर विधानसभा तक इस आंदोलन को भर देंगे और इन गरीबों को न्याय दिलाने का काम किया जाएगा हम लोग संविधान को मानने वाले व्यक्ति हैं और संवैधानिक तौर पर सरकार इसे वार्ता कर इनको न्याय दिलाने का कार्य करे।
इस अवसर पर बाबूलाल यादव,नफीस अहमद, औसाफ अहमद,गार्गी पटेल, वीरेंद्र यादव, मुसाफिर चौहान, चंद्रशेखर यादव, सुदामा यादव,यादवेश यादव, डा राजेश शर्मा, चितरंजन सोनकर, रमेश यादव, रामजी गुप्ता, महेन्द्र यादव माही,चंद्रभानु यादव ,अर्चना सोनकर, शमीम मिल्की,महेन्द्र शर्मा आदि।